सावन शिवरात्रि भगवान शिव की उपासना का बड़ा और प्रमुख त्योहार माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु शिवलिंग का अभिषेक करते हैं। साथ ही शुभ मुहूर्त में भोलेनाथ की विधि विधान पूजा करते हैं। पंचांग अनुसार इस साल शिवरात्रि 11 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन सुबह 10 बजकर 6 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा और इसके बाद पुष्य नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा शाम 6 बजकर 51 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। यहां आप पंचांग से जानेंगे जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त समेत शिवरात्रि के चारों प्रहर की पूजा का मुहूर्त।
सावन शिवरात्रि जल टाइम 2026 (Sawan Shivratri Jal Time 2026)
सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त सुबह 4 बजकर 22 मिनट से शुरू हो जाएगा और श्रद्धालु देर रात तक शिवलिंग पर जल अर्पित कर सकेंगे। आगे जानते हैं जल चढ़ाने के सबसे शुभ मुहूर्तों के बारे में...
- पहला शुभ मुहूर्त सुबह 04:22 से 05:48 बजे तक
- दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजे से 10 बजे तक
- तीसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 12:00 से 12:53 बजे तक
- चौथा शुभ मुहूर्त शाम 07:04 से रात 9:00 बजे तक
- पांचवां सबसे शुभ मुहूर्त रात 12:05 से 12:48 बजे तक
11 अगस्त 2026 शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त - 04:22 AM से 05:05 AM
- प्रातः सन्ध्या - 04:44 AM से 05:48 AM
- अभिजित मुहूर्त - 12:00 PM से 12:53 PM
- विजय मुहूर्त - 02:39 PM से 03:32 PM
- गोधूलि मुहूर्त - 07:04 PM से 07:26 PM
- सायाह्न सन्ध्या - 07:04 PM से 08:09 PM
- अमृत काल - 07:59 AM से 09:25 AM
- निशिता मुहूर्त - 12:05 AM, अगस्त 12 से 12:48 AM, अगस्त 12
11 अगस्त 2026 राहुकाल समय
11 अगस्त 2026 को राहुकाल समय दोपहर 03:45 से शाम 05:25 बजे तक रहेगा।
सावन शिवरात्रि पूजा मुहूर्त 2026 (Sawan Shivratri Puja Muhurat 2026)
सावन शिवरात्रि पर शिव पूजा का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 5 से 10 बजे तक रहेगा। दूसरा मुहूर्त शाम 7 से 9 बजे तक और तीसरा शुभ मुहूर्त रात 12:05 से देर रात 12:48 बजे तक रहेगा।
सावन शिवरात्रि चार प्रहर पूजा समय 2026 (Sawan Shivratri Chaar Prahar Puja Time 2026)
- प्रथम प्रहर - 07:04 PM से 09:45 PM
- द्वितीय प्रहर - 09:45 PM से 12:26 AM, अगस्त 12
- तृतीय प्रहर - 12:26 AM से 03:07 AM, अगस्त 12
- चतुर्थ प्रहर - 03:07 AM से 05:49 AM, अगस्त 12
सावन शिवरात्रि चौघड़िया मुहूर्त 2026
- चर - सामान्य - 09:07 AM से 10:47 AM
- लाभ - उन्नति - 10:47 AM से 12:26 PM
- अमृत - सर्वोत्तम - 12:26 PM से 02:06 PM
- शुभ - उत्तम - 03:45 PM से 05:25 PM
रात्रि चौघड़िया
- लाभ - उन्नति - 08:25 PM से 09:45 PM
- शुभ - उत्तम - 11:06 PM से 12:26 AM, अगस्त 12
- अमृत - सर्वोत्तम - 12:26 AM से 01:47 AM, अगस्त 12
- चर - सामान्य - 01:47 AM से 03:07 AM, अगस्त 12
यह भी पढ़ें:
11 या 12 अगस्त कब लगेगा सूर्य ग्रहण? नोट कर लें सही डेट, टाइमिंग और सूतक काल समय