1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Papmochani Ekadashi 2026 Upay: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये खास टोटके; खुलेगा तरक्की का रास्ता, बिजनेस-शादी में आ रही बाधा होगी दूर

Papmochani Ekadashi 2026 Upay: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये खास टोटके; खुलेगा तरक्की का रास्ता, बिजनेस-शादी में आ रही बाधा होगी दूर

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Mar 14, 2026 03:06 pm IST,  Updated : Mar 14, 2026 03:06 pm IST

Papmochani Ekadashi 2026 Upay: पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के साथ कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि आने की मान्यता है। इन उपायों को करने से व्यापार में लाभ, रिश्तों में मधुरता, सेहत में सुधार और अधूरी इच्छाओं की पूर्ति के संकेत मिलते हैं। जानिए क्या करना होगा।

पापमोचनी एकादशी के उपाय- India TV Hindi
पापमोचनी एकादशी के उपाय Image Source : PINTEREST

Papmochani Ekadashi 2026 Upay: हिंदू धर्म में पापमोचनी एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और कुछ खास उपाय करने से जीवन की कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए उपाय धन, व्यापार, स्वास्थ्य, विवाह और पारिवारिक सुख से जुड़ी समस्याओं को कम करने में सहायक माने जाते हैं। इसलिए पापमोचनी एकादशी के दिन श्रद्धा और नियम के साथ भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ माना गया है। आचार्य इंदु प्रकाश जी से जाने इस दिन किए जाने वाले कुछ खास लेकिन प्रभावशाली उपायों के बारे में। 

बिजनेस में लाभ के लिए उपाय

अगर आपके बिजनेस को किसी की बुरी नजर लग गई है, जिसके कारण बिजनेस में आपका प्रॉफिट कम हो गया है, तो आज के दिन 11 गोमती चक्र और 3 छोटे एकाक्षी नारियल लें। अब इन्हें मंदिर में स्थापित करके, इनकी धूप-दीप आदि से पूजा करें और पूजा के बाद एक पीले रंग के कपड़े में गोमती चक्र और एकाक्षी नारियल बांधकर अपने ऑफिस या दुकान के मुख्य द्वार पर लटका दें।

फंसा हुआ पैसा वापस पाने का उपाय

यदि आपका पैसा अपने ही किसी जान-पहचान वाले के यहां फंस गया है और अब वह आपको पैसा वापिस देने का नाम नहीं ले रहा और आप भी उससे पैसा मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, तो आज के दिन एक गोमती चक्र लें और शाम के समय अंधेरा होने पर किसी विरानी जगह में या घर के बाहर खाली पड़ी जगह पर जाकर एक गड्ढा खोदें और श्री विष्णु का नाम लेते हुए गोमती चक्र उस गड्ढे में दबा दें और भगवान से प्रार्थना करें कि वह व्यक्ति आपका पैसा लौटा दें।

आर्थिक स्थिति मजबूत करने का उपाय

अपने घर, ऑफिस या दुकान की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिये आज के दिन एक छोटा-सा पीला कपड़ा और 11 गोमती चक्र लें। उस पीले कपड़े को मंदिर में मां लक्ष्मी के आगे रख दें और उस पर एक-एक गोमती चक्र मंत्र बोलते हुए रखते जायें। एक गोमती चक्र पीले कपड़े पर रखें और मंत्र बोलें- 'ऊँ नारायणाय नमः'। इसी तरह बाकी गोमती चक्र भी रखें। अब धूप-दीप आदि से विधि-पूर्वक श्री विष्णु, देवी लक्ष्मी और मंदिर में रखे गोमती चक्र की पूजा करें। पूजा के बाद उन गोमती चक्रों को वहीं रखा रहने दें और अगले दिन उनमें से 5 गोमती चक्र को अपने घर की तिजोरी में, 5 गोमती चक्र को अपने दुकान या ऑफिस की तिजोरी में और आखिरी बचे हुए एक गोमती चक्र को उसी पीले कपड़े में बांधकर मंदिर में रख दें।

दाम्पत्य जीवन में सुधार के लिए उपाय

अगर किसी दूसरे व्यक्ति के कारण आपके दाम्पत्य रिश्ते में परेशानी चल रही हैं, बात-बात पर झगड़े होते रहते हैं, तो आज के दिन स्नान के बाद घर में ही भगवान विष्णु की प्रतिमा या मन्दिर के सामने आसन बिछाकर बैठ जाएं। साथ ही एक लोटे या गिलास में जल भरकर रख लें और उसमें थोड़ा गुड़ और लाल फूल डाल दें। अब भगवान विष्णु के मंत्र- 'ऊँ नारायणाय नमः' का कम से कम एक माला जप करें। जप के बाद भगवान से दोनों हाथ जोड़कर अपने रिश्ते में चल रही परेशानी को दूर करने के लिये प्रार्थना करें और जप के समय रखे हुए जल को पीपल की जड़ में चढ़ा दें।

रिश्तों में मधुरता बढ़ाने का उपाय

अगर आपका जीवनसाथी आपसे ठीक से बात नहीं करता, आपसे कटा-कटा सा रहता है, तो आज के दिन एक पीपल का पत्ता लेकर उसे साफ पानी से धो लें और उस पर लाल रोली से 'श्री' लिखकर भगवान विष्णु को अर्पित करें और अपने रिश्ते की मधुरता को बनाये रखने के लिये भगवान से प्रार्थना करें कि आपके बीच कभी किसी प्रकार की अनबन न हो।

दांपत्य प्रेम बढ़ाने का उपाय

अगर आपको लगता है कि आपका पति या आपकी पत्नी अब आपसे पहले जितना प्यार नहीं करते या आपके रिश्ते में अब पहले जैसी मिठास नहीं रही तो आज के दिन केले के पेड़ की धूप-दीप, रोली-चावल आदि से पूजा करें और भगवान विष्णु को केसर मिला हुआ दूध अर्पित करें और बीस मिनट बाद उस प्रसाद को पी लें।

परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए उपाय

अपने और अपने परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिये आज के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे गाय के घी का दीपक जलाएं और भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए तुलसी के पौधे की सात परिक्रमा करें।

समाज में पहचान और सम्मान पाने का उपाय

दूसरों की भीड़ में अपनी एक अलग पहचान कायम करने के लिये और समाज में अपना रुतबा बढ़ाने के लिये आज के दिन मंदिर में जाकर श्री विष्णु को अच्छी खुशबू वाला इत्र अर्पित करें और अर्पित करने के बाद भगवान के चरण स्पर्श करके उसी इत्र में से थोड़ा-सा इत्र अपने भी लगा लें।

व्यापार में अधिक मुनाफे के लिए उपाय

अगर लाख मेहनत के बाद भी आपकी कंपनी या बिजनेस को अधिक लाभ नहीं मिल पा रहा है और आप चाहते हैं कि आपकी कंपनी का अधिक से अधिक मुनाफा हो, तो आज के दिन आप विष्णु जी के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही भगवान को बेसन के लड्डू का भोग भी लगाएं। भोग लगाने के कुछ देर बाद उन लड्डूओं को प्रसाद के रूप में सबको बांट दें और थोड़ा-सा प्रसाद स्वयं भी ग्रहण करें।

मनपसंद विवाह के लिए उपाय

अगर किसी कारणवश आपको मन पसंद वर या वधू से विवाह में लंबे समय से समस्याएं आ रही हैं, तो उन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिये आज के दिन स्नान आदि के बाद श्री विष्णु भगवान को प्रणाम करें और आसन बिछाकर बैठ जाएं। फिर भगवान विष्णु के मंत्र का एक माला यानि 108 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है-'ऊँ नमो भगवते नारायणाय।' इस मंत्र का एक माला यानि 108 बार जप करें। साथ ही जप पूरा होने के बाद भगवान को सफेद पुष्प अर्पित करें।

अधूरी इच्छा पूरी करने का उपाय

अगर आपकी कोई इच्छा लंबे समय से अधूरी है और वह आपके कार्य में रूकावट डाल रही है, तो आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा के समय दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल भरकर रख दें। पूजा समाप्त होने के बाद भगवान विष्णु के चरणों का आशीर्वाद लेकर शंख में रखे उस गंगाजल को प्रसाद के रूप में ग्रहण कर लें।

पारिवारिक सुख-शांति के लिए उपाय

अपने पारिवारिक जीवन में खुशहाली लाना चाहते हैं, तो उसके लिये आज के दिन पीले ताजा फूलों की माला बनाकर भगवान विष्णु के मंदिर में चढ़ाएं। साथ ही भगवान को चंदन का तिलक भी लगाएं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: Kharmas 2026: खरमास 2026 कब से लग रहा है 14 या 15 मार्च? इन दिनों भूलकर भी न करें ये काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।