Purva Phalguni Nakshatra Upay: 31 मार्च यानी मंगलवार को दोपहर बाद 3 बजकर 21 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आपको बता दें कि आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से पूर्वा फाल्गुनी ग्यारहवां नक्षत्र है। इस नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह चारपाई की आगे वाली दो टांगों को माना जाता है, यानि जिस तरफ सिरहाना होता है, वो हिस्सा पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह है। इस नक्षत्र की राशि सिंह है, जबकि इसके स्वामी शुक्राचार्य हैं। साथ ही ढाक, जिसे पलाश भी कहते हैं, उसके साथ पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का संबंध बताया गया है।
बता दें कि पलाश के फूलों का इस्तेमाल रंग बनाने के लिए किया जाता है। लिहाजा जिन लोगों का जन्म पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में हुआ हो, उन लोगों को ढाक या पलाश के वृक्ष को किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचानी चाहिए और साथ ही उसकी लकड़ियों, फूलों या उससे बनी किसी अन्य चीज को यूज़ में नहीं लेना चाहिए। इसके बजाय पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में जन्में लोगों को ढाक या पलाश के पेड़ को नमस्कार करना चाहिए और उसकी पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। साथ ही आपके सुख सौभाग्य में वृद्धि भी होगी। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में किए जाने वाले खास उपायों के बारे में।
- अगर आपके परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मतभेद होते रहते हैं, जिससे घर का माहौल भी अशांत रहता है, तो मंगलवार के दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में एक मिट्टी का दिया लें और उसमें चार कपूर की टिकियां रखकर जलाएं। अब उस दिये से पूरे घर में धूप दिखाएं और बाद में उसे अपने घर के मंदिर में रख दें, बुझाएं नहीं।
- अगर आपके जीवनसाथी का ध्यान अब आपके ऊपर ज्यादा नहीं रहता और रिश्तों में प्यार पहले की अपेक्षा कम हो गया है, तो मंगलवार के दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में शाम को दिन ढलने के बाद शुक्राचार्य के इस मंत्र का11 बार जाप करें। मंत्र है- ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
- अगर आप राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में अपनी पैंठ जमाना चाहते हैं तो मंगलवार के दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में एक खाली मटका लें, लेकिन ध्यान रहे कि मटके पर ढक्कन लगा होना चाहिए। अब ढक्कन गिर न जाये, इसके लिएकिसी कपड़े या धागे की सहायता से उस ढक्कन को मटके से अच्छे से बांध दें और मन ही मन अपने इष्ट देव का ध्यान करते हुए, उस मटके को बहते जल में प्रवाहित कर दें।
- अगर आप जीवन में खुशियों का संचार बढ़ाना चाहते हैं, जिससे पारिवारिक रिश्तों में भी प्यार बना रहे, तो इसके लिएमंगलवार के दिन केतु के मूल मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है-'ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: केतवे नम:'।
- अगर आप अपने जीवन में हर काम की बेहतरी के लिएऔर शुभ फल सुनिश्चित करने के लिएमंगलवार के दिन आपको ढाक या पलाश के वृक्ष की उपासना करनी चाहिए। अगर आस-पास कहीं वृक्ष उपलब्ध हो तो उसकी जड़ में जल भी डालना चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप मंगलवार के दिन ढाक या पलाश के वृक्ष को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचाएं और उससे संबंधित चीज़ों का उपयोग करने से बचें। इससे आपको शुभ फल मिलेंगे, लेकिन अगर आपको आस-पास कहीं ढाक या पलाश का वृक्ष न मिले तो आप वृक्ष की फोटो डाउनलोड करके उसको अपने पास संजोकर रखें और प्रणाम करें।
- अगर आपके घर में पैसों का आवागमन कुछ समय से कम हो गया है, तो अपने घर-परिवार में पैसों का आवागमन फिर से बढ़ाने के लिएमंगलवार के दिन माता महालक्ष्मी की उपासना करें और उनके मंत्र का जाप करें। माता महालक्ष्मी का मंत्र इस प्रकार है-ॐश्रींह्रींश्रींकमलेकमलालयेप्रसीदप्रसीदश्रींह्रींश्रींमहालक्ष्म्यैनमः। मंगलवार के दिन इस मंत्र का जाप करने से माता की कृपा से आपके घर में फिर से पैसों का आवागमन होने लगेगा, लेकिन अगर आपको यह मंत्र बोलने में दिक्कत आये तो आप केवल 'श्रींह्रींश्रीं’ मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। क्योंकि लक्ष्मी का एकाक्षरी मंत्र तो 'श्रीं' ही है। इसके अलावा एक बात और बता दें कि महालक्ष्मी के मंत्र के जप के लिएस्फटिक की माला को सर्वोत्तम कहा गया है। कमगट्टे की माला को भी उत्तम बताया गया है, लेकिन ये दोनों न होने पर आप रुद्राक्ष की माला पर भी जप कर सकते हैं।
- अगर आपके व्यापार में मंदी चल रही है और आप अपने काम को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं तो मंगलवार के दिन एक मिट्टी का बर्तन लें और उसमें शहद भरकर, उस पर ढक्कन लगाकर घर के उत्तर-पश्चिम कोने में रख दें और मंगलवार के दिन पूरा दिन रख दें। अगले दिन उस शहद से भरे मिट्टी के बर्तन को मन ही मन अपने व्यापार की बढ़ोतरी के लिए प्रार्थना करते हुए किसी एकांत स्थान पर छोड़ दें।
- अगर आप धन-धान्य और भौतिक सुखों की बढ़ोतरी चाहते हैं तो मंगलवार के दिन एक पलाश का फूल और साथ ही एक एकाक्षी नारियल लें। अगर आपको पलाश का ताजा फूल न मिले तो आप पंसारी के यहां से सूखा हुआ पलाश का फूल भी ला सकते हैं। वो आपको आसानी से मिल जायेगा। अब उस पलाश के फूल और एकाक्षी नारियल को एक सफेद रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में या आप घर में जिस स्थान पर धन रखते हैं, वहां पर रख दें।
- अगर आप अपने जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की पाना चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन किसी कुम्हार या कृषक या जो मिट्टी से जुड़ा कोई कार्य करता हो, उसे एक सफेद रंग का कपड़ा गिफ्ट करें। अगर कपड़ा गिफ्ट करने में समर्थ न हो, तो दही से बनी कोई चीज़ उन्हें खिलाएं।
- अगर आपकी तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है, तो अपनी तबीयत में सुधार के लिए या अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए मंगलवार के दिन ज्वार के आटे की रोटी बनाकर गाय को खिलाएं और पैर छूकर आशीर्वाद लें। लेकिन अगर आप ज्वार के आटे की रोटी न बना पाएं तो ज्वार का आटा या साबुत ज्वार के दाने किसी मंदिर में दान कर दें।
- अगर आप अपने दाम्पत्य जीवन को खुशहाल बनाये रखना चाहते हो और उसमें प्यार की कोई गुंजाइश नहीं रखना चाहते हो, तो मंगलवार के दिन कोई दो अच्छी-सी खुशबू वाले इत्र की शीशी खरीदें और उसमें से एक शीशी को किसी मंदिर में दान कर दें और दूसरी शीशी को अपने जीवनसाथी को गिफ्ट कर दें।
- अगर आप अपने सुख-सौभाग्य की वृद्धि चाहते हैं तो मंगलवार के दिन गाय का शुद्ध देसी घी और एक कपूर की डिब्बी मंदिर में दान करें। साथ ही मंदिर जाकर उस कपूर की डिब्बी में से एक कपूर की टिकिया निकालकर अपने हाथों से जलाएं और भगवान की आरती करें। बाकी मंदिर में ही रखी रहने दें।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Mahavir Jayanti 2026: कल मनाई जाएगी महावीर जयंती, यहां पढ़ें भगवान महावीर के उपदेश