1. Hindi News
  2. धर्म
  3. राखी की थाली में जरूर होनी चाहिए ये 7 चीजें, नोट कर लें पूरी लिस्ट

राखी की थाली में जरूर होनी चाहिए ये 7 चीजें, नोट कर लें पूरी लिस्ट

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Aug 26, 2026 02:36 pm IST,  Updated : Aug 26, 2026 02:41 pm IST

रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने से पहले 'राखी की थाली' को सजाती हैं। इस थाली में राखी, मिठाई समेत कुल 7 चीजें जरूर रखी जाती हैं। इसके बाद थाली को पहले भगवान के समक्ष रखा जाता है, फिर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। जानिए इस थाली में क्या-क्या चीजें होती हैं।

rakhi ki thali- India TV Hindi
राखी की थाली में क्या-क्या चीजें रखनी चाहिए? Image Source : CANVA

रक्षाबंधन के दिन बहनें राखी की थाल तैयार करती हैं, जिसमें वो सभी चीजें मौजूद होती हैं जिनकी राखी बांधते समय जरूरत होती है। सबसे पहले इस थाली को घर के मंदिर में रखा जाता है। फिर भगवान की विधि विधान पूजा करने के बाद इस थाली में से कुछ राखियां भगवान को अर्पित की जाती हैं। ज्योतिष अनुसार रक्षा बंधन के दिन सबसे पहली राखी भगवान गणेश को बांधनी चाहिए, फिर इसके बाद ही अन्य देवी-देवताओं और अपने इष्ट देव को राखी बांधनी चाहिए। भगवान को राखी अर्पित करने के बाद अपने भाई की कलाई पर राखी बांधनी चाहिए। चलिए जानते हैं राखी की थाली में क्या-क्या चीजें जरूर रखनी चाहिए। 

राखी की थाली में क्या-क्या चीजें जरूर होनी चाहिए?

  1. राखी: भाई की कलाई पर बांधे जाने वाला पवित्र धागा यानी रक्षासूत्र।
  2. रोली/कुमकुम: भाई के माथे पर तिलक लगाने के लिए कुमकुम, जिसे आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है।
  3. अक्षत (चावल के दाने): साबुत चावल जिन्हें कुमकुम के साथ मिलाकर माथे पर लगाया जाता है। यह समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माने जाते हैं।
  4. दीया: राखी की थाली में एक घी का दीपक रखा जाता है। इससे भाई की आरती उतारी जाती है। 
  5. मिठाई: राखी बांधने के बाद मिठाई से भाई का मुंह मीठा किया जाता है।
  6. दूर्वा: पूजा की थाली में दूर्वा को भी जरूर शामिल करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार दूर्वा में अमृत का वास होता है। ऐसे में दूर्वा को अक्षत के साथ भाई के सिर पर रखने से उन्हें दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है।
  7. मौली या कलावा: ऐसा माना जाता है कि भाई को राखी के साथ कलावा भी जरूर बांधना चाहिए। कहते हैं इससे भाई को लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

थाली में इन सामग्रियों को भी रख सकते हैं

कई जगह पर राखी की थाली में पानी से भरा कलश भी रखा जाता है, इस जल को पहले भगवान पर छिड़का जाता है फिर भाई पर। इसके अलावा कुछ लोग इस थाली में नारियल भी रखते हैं, जिसे भाई की सुरक्षा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वहीं आप चाहें तो थाली में भगवान गणेश की एक छोटी सी तस्वीर या मूर्ति भी आशीर्वाद के रूप में रख सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

बिना भाई या बहन के कैसे मनाएं रक्षाबंधन? जानें किसे बांध सकते हैं राखी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।