1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Raviwar Ke Upay: रविवार के दिन करें ये उपाय, भगवान सूर्यदेव पूरी करेंगे सभी मनोकामनाएं, दूरी होगी सभी बाधाएं

Raviwar Ke Upay: रविवार के दिन करें ये उपाय, भगवान सूर्यदेव पूरी करेंगे सभी मनोकामनाएं, दूरी होगी सभी बाधाएं

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Sep 22, 2024 06:00 am IST,  Updated : Sep 22, 2024 06:00 am IST

Sunday Remedies: अगर आपका जीवन परेशानियों से घिरा हुआ है तो आज रविवार के दिन इन उपाय को जरूर करें। इन उपाय को करने से आपको समस्त परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

Surya Dev- India TV Hindi
Surya Dev Image Source : FILE IMAGE

Raviwar Ke Upay: रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव की उपासना करने से निरोगी शरीर रहता है और अच्छा स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सूर्यदेव को रोजाना जल अर्पित करना फलदायी माना जाता ह। लेकिन अगर रोज ऐसा करना संभव नहीं हो पा रहा है तो रविवार के दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देकर भी भगवान भास्कर की विशेष कृपा मिल सकती है। इसके अलावा रविवार के दिन इन विशेष उपायों को करने से सभी समस्याओं का समाधान निकल जाता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि रविवार के दिन भगवान सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए क्या करना चाहिए।

1. अगर आपके दांपत्य जीवन से खुशियां कहीं गुम हो गई हैं तो उन खुशियों को जीवन में फिर से वापस लाने के लिये आज के दिन रात को सोते समय दो कपूर की टिकिया और थोड़ी-सी रोली लेकर अपने सिरहाने के पास रख लें। अगले दिन सुबह उठकर कपूर की टिकिया को घर के बाहर जला दें और रोली को एक पानी भरे गिलास या लोटे में डालकर सूर्य भगवान को अर्पित कर दें।

2. जो लोग अपने पिता से आर्थिक सहयोग पाना चाहते हैं, उन्हें आज के दिन सूर्यदेव के इस तंत्रोक्त मंत्र का 11 बार जाप करें। मंत्र इस प्रकार है-'ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:।' मंत्र जाप के बाद अपने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए।

3. जो लोग नौकरी में हैं और अपना मनपसन्द जगह पर ट्रांसफर करवाना चाहते हैं, वो आज के दिन सूर्यदेव को बाजरे के दाने मिला हुआ जल अर्पित करने के साथ ही उनके इस मंत्र का 11 बार जाप भी करें। मंत्र है-'ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:'।

4. अगर आप करियर में अच्छी पॉजिशन पाना चाहते हैं तो आज के दिन अपने पिता को एक मुट्ठी चावल भेंट करने के साथ ही सूर्यदेव के इस मंत्र का 21 बार जापकरें। मंत्र इस प्रकार है- 'ऊँ घृणिः सूर्याय नमः।'

5. अगर आप बेहतर स्वास्थ्य के साथ ही लंबी आयु भी पाना चाहते हैं तो आज आपको सूर्यदेव के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। सूर्यदेव का मंत्र इस प्रकार है- ऊँ घृणिः सूर्याय नमः।

6. अगर कुछ दिनों से पिता के साथ आपके संबंधों में कड़वाहट बनी हुई है तो आज आपको सूर्यदेव के इस मंत्र का 51 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ॐ ह्रां ह्रीं हौं स: सूर्याय नम:।

7. अगर आप अपने आस-पास पॉजिटिव ऊर्जा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज आपको सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए और जल अर्पित करते समय सूर्यदेव के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं।

8. अगर आपको लगता है कि किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से आपकी तरक्की में बाधा आ रही है तो आज आपको एक लोटा जल में एक लाल फूल डालकर सूर्यदेव को अर्पित करना चाहिए।

9. अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में विश्वास कायम करना चाहते हैं तो आज आपको मंदिर में गुड़ से बनी कोई चीज़ दान करनी चाहिए। अगर आप गुड़ से बनी किसी चीज का दान न कर पाएं तो केवल गुड़ का दान करें।

10. अगर आप किसी भी तरह की आंख संबंधी परेशानी से बचे रहना चाहते हैं तो आज आप स्नान आदि के बाद आपको सूर्यदेव को प्रणाम करके आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करना चाहिए।

11. अगर जॉब में आपका प्रमोशन कई दिनों से रूका हुआ है तो आज के दिन सूर्यदेव को जल अर्पित करें और उनके इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है- 'ऊँ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्याय श्रीं।'

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Shardiya Navratri 2024: 3 अक्टूबर को पालकी पर सवार होकर आ रही हैं देवी दुर्गा, 9 देवियों को प्रसन्न करना हैं तो नवरात्रि में न करें ये गलतियां

सितंबर के आखिरी सप्ताह में ये राशि के जातक अपनी सेहत का रखें ध्यान, यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक हेल्थ राशिफल

सितंबर के आखिरी सप्ताह में इन राशि वालों को धन का होगा लाभ, आर्थिक स्थिति में पहले से होगा सुधार, पढ़ें आर्थिक राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।