1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Raviwar Upay: आज जरूर आजमाएं सरसों तेल का ये उपाय, कारोबार में होगी जबरदस्त कमाई, दूर होगी धन से जुड़ी परेशानियां

Raviwar Upay: आज जरूर आजमाएं सरसों तेल का ये उपाय, कारोबार में होगी जबरदस्त कमाई, दूर होगी धन से जुड़ी परेशानियां

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 04, 2023 08:54 am IST,  Updated : Jun 04, 2023 08:58 am IST

Raviwar Ke Upay: अगर आपके जीवन में धन से संबंधित कई परेशानियां लगातार बनी हुई है तो रविवार के दिन इन उपायों को जरूर करें। इन उपायों की मदद से आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि जरूर आएगी।

Raviwar Ke Upay- India TV Hindi
Raviwar Ke Upay Image Source : INDIA TV

Raviwar Upay: सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवा को समर्पित है। ऐसे ही रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा का विधान है। आज के दिन भगवान भास्कर की उपासना करने से व्यक्ति के हर कष्ट दूर हो जाते हैं। अच्छी सेहत और तरक्की पाने के लिए आज सूर्य देव की आराधना जरूर करें। वहीं रविवार के दिन कुछ विशेष उपायों को करने से धन, नौकरी, व्यापार और अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। तोजानते हैं रविवार के उपायों के बारे में।

1. रविवार के दिन चांदी के गिलास में पानी पीना काफी शुभ माना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और पैसों की तंगी कभी परेशान नहीं करती है।

2. अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर सदैव धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे तो रविवार के दिन माथे पर चंदन का तिलक लगाना शुरू कर दें। 

3. आज यानी रविवा के दिन पीपल पेड़ के नीचे सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जरूर जलाएं। इस उपाय को करने से आपकी नौकरी से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होंगी। इतना ही नहीं आपके कारोबार में भी तेजी से वृद्धि होगी। 

4. धन-धान्य और घर में स्थायी संपत्ति के लिए आप रविवार की रात को सोते समय एक गिलास पानी भरकर अपने सिरहाने रख लें। उसके बाद सोमवार को सूर्योदय होने से पहले उठकर स्नान कर लें और उस पानी को बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। ऐसा करने से आपके धन-धान्य में बढ़ोत्तरी होने लगेगी।

5. वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानी को दूर करने के लिए रविवार के दिन काला सुरमा लें और उसके घर से कहीं दूर विराने में जाकर दबा दें।  ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में जो भी परेशानियां आ रही हैं उससे आपको मुक्ति मिल जाएगी।

6. रविवार की रात को आप अपने सिरहाने 1 गिलास दूध रखकर सोएं। अगली सुबह स्नान के बाद उस दूध को बबूल पेड़ की जड़ पर चढ़ाएं। इस उपाय को करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

ये भी पढ़ें-

इस दिन से शुरू हो रहा है चातुर्मास? 5 महीने बंद रहेंगे सभी मांगलिक और शुभ कार्य

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ संयोग, इन उपायों को करने से धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी

Kabirdas Jayanti 2023: कबीर के वो दोहे जो आपके जीवन को दिखा सकती है नई राह, यहां पढ़ें उनके प्रसिद्ध दोहे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।