Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Raviwar Ke Upay: रविवार के करें ये खास उपाय, सूर्य देव की कृपा से दूर होगी जीवन की सभी बाधाएं

Raviwar Ke Upay: रविवार के करें ये खास उपाय, सूर्य देव की कृपा से दूर होगी जीवन की सभी बाधाएं

Written By : Acharya Indu Prakash Edited By : Vineeta Mandal Published : Mar 15, 2025 05:56 pm IST, Updated : Mar 15, 2025 05:56 pm IST

Sunday Remedies: आज हम आचार्य इंदु प्रकाश से जानेंगे कि रविवार के दिन किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में, जिसे करके आप अपने जीवन में चल रही समस्त समस्याओं का समाधान निकालने में सफल होंगे।

रविवार के उपाय- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV रविवार के उपाय

Raviwar Ke Upay: रविवार का दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य देव की आराधना करने से निरोगी शरीर और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिलता है। रविवार के दिन प्रात:काल में उठकर स्नान आदि करने के बाद सूर्य देव के जल जरूर अर्पित करना चाहिए। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए तांबे के लोटे का ही इस्तेमाल करें। जल चढ़ाते समय सूर्य मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से सभी मनोकामनाओं की शीघ्र पूर्ति होती है। इसके अलावा रविवार के दिन इन खास उपायों को करने से समस्त परेशानियों का समाधान निकल जाता है। तो आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।

- अगर आप किसी भी तरह की आंख संबंधी परेशानी से बचे रहना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आप स्नान आदि के बाद आपको सूर्य देव को प्रणाम करके आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करना चाहिए।

- अगर आप एक डॉक्टर हैं या सर्जन हैं, तो अपने काम की बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए रविवार के दिन आपको सूत का धागा लेकर बेल के पेड़ पर सात बार लपेटना चाहिए और उसके बाद हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए।

- अगर आप अपनी धन-दौलत में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आपको बेल के पेड़ के पास जाकर नमस्कार करना चाहिए और उसकी जड़ में जल चढ़ाना चाहिए।

- अगर आपके जीवन में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है, तो रविवार के दिन एक सफेद चंदन की गोली लेकर अपने पास रखनी चाहिए और उसे अगले 27 दिनों तक अपने पास ही रखना चाहिए। अगर आप चाहें तो उस चंदन की गोली को धागे में पिरोकर गले में भी पहन सकते हैं।

- अगर आप अपने लवमेट के साथ अपने रिश्ते को और मजबूत करना चाहते हैं या अपनी जिंदगी में प्यार की बयार को बनाये रखना चाहते हैं तो रविवार के दिन आपको चित्रा नक्षत्र के दौरान चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल के इस मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ॐ क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम:।

- अगर आप चाहते हैं कि आप जिस भी काम से यात्रा पर जा रहे हैं, आपको उसमें लाभ मिले, तो यात्रा पर जाने से पहले आपको थोड़ा-सा पानी अवश्य पीकर जाना चाहिए। साथ ही अगर संभव हो तो पानी पीने से पहले कुछ मीठा भी खाना चाहिए।

- अगर अच्छे काम के बावजूद आपको कार्यस्थल पर उचित मान-सम्मान नहीं मिल पा रहा है और किसी को आपके काम की कद्र नहीं है, तो रविवार के दिन आपको सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए और 24 बार गायत्री मंत्र का पाठ करना चाहिए। गायत्री मंत्र इस प्रकार है-ॐ भूर्भुव स्वः तत् सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥

- अगर आप करियर में अपनी तरक्की को लेकर परेशान रहते हैं कि भविष्य में आपके साथ क्या होगा, क्या नहीं होगा, तो इसके लिए रविवार के दिन आपको सूर्य देव को प्रणाम करके उनके इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:। इस प्रकार मंत्र जप करने के बाद फिर से सूर्य भगवान को प्रणाम करें।

- अगर आप अपने बच्चों में कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आपको अपने बच्चों के हाथ से मंदिर में गुड़ का दान करवाना चाहिए और इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ घृणिः सूर्याय नमः। मंत्र जप के समय अगर आपके बच्चे भी साथ में हों, तो और भी अच्छा है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

Weekly Health Horoscope: इस सप्ताह इन जातकों की सेहत हो सकती है प्रभावित, जानें आपके लिए कैसा रहेगा यह हफ्ता, पढ़ें साप्ताहिक हेल्थ राशिफल

Weekly Finance Horoscope 17th to 23rd March 2025: पैसों के लिहाज से सभी 12 राशियों का कैसा बीतेगा यह सप्ताह, पढ़ें साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement