1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Samudrik Shastra: इस तरह के पैर वाले लोगों को मेहनत के बल पर ही मिलती है कामयाबी, पैरों की बनावट से जानें व्यक्ति का स्वाभाव

Samudrik Shastra: इस तरह के पैर वाले लोगों को मेहनत के बल पर ही मिलती है कामयाबी, पैरों की बनावट से जानें व्यक्ति का स्वाभाव

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : May 22, 2025 11:24 pm IST,  Updated : May 22, 2025 11:24 pm IST

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में आज हम आचार्य इंदु प्रकाश से जानेंगे कि पैरों की बनावट से कैसे किसी भी व्यक्ति का स्वाभाव के बारे में जान सकते हैं।

सामुद्रिक शास्त्र- India TV Hindi
सामुद्रिक शास्त्र Image Source : FREEPIK

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में मनुष्य के शरीर के अंगों का उल्लेख किया गया है जिनके जरिए आपको इस व्यक्ति के व्यवहार और भविष्य के बारे में जानने में मदद मिलती है। किसी व्यक्ति के हाथ-पैर की बनावट व संरचना के माध्यम से उसके स्वभाव को जान सकते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में आज हम बात करेंगे आपके पैरों की बनावट के बारे में। हाथों की तरह ही पैरों की बनावट भी व्यक्ति के स्वभाव, उसकी पसंद-नापसंद के बारे में बहुत सी बातें बताती है, इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि आपके पैरों की बनावट आपके बारे में क्या कहती है।

चौड़े पैर 

किसी व्यक्ति के चौड़े पैर इस बात का प्रमाण है कि आपका नाम उन लोगों की सूची में शामिल है जो बहुत मेहनत करते हैं और अपनी मेहनत के बल पर ही अपने जीवन में कामयाबी पाते हैं। ये लोग एक मिनट के लिए भी खाली बैठना पसंद नहीं करते। इन्हें ऐसे लोग बिल्कुल पसंद नहीं आते जो सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और काम के मामले में हमेशा पीछे हटते रहते हैं।

छोटे पैर 

छोटे पैर वाले लोगों को अच्छी-अच्छी वस्तुओं को खरीदने का बहुत शौक होता है। ये लोग ऐसी ढेर सारी चीज़ों को खरीद कर, इनका अपने पास संग्रह करके रखते हैं। इस बनावट के पैर वाले लोग दूसरों से अधिकतर दूरी बनाकर रखते हैं, लेकिन इनकी इच्छा होती है कि दूसरे लोग इनके आगे-पीछे घूमें। इन्हें अपना अटेंशन दें, तब कहीं जाकर ये उन लोगों से संपर्क बनाते हैं और अपने आपको ओर ज्यादा

प्रभावी तरीके से पेश करते हैं। 

उठाव वाले पैर 

जिन लोगों के पैर नीचे से समतल न होकर थोड़े से उठे हुए होते हैं या धनुष के आकार के होते हैं, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसी बनावट के पैर वाले लोगों की बौद्धिक क्षमता काफी अच्छी होती है। ये स्वप्नशील होते हैं। इन लोगों को दिन में सपने देखने का शौक होता है, जिसे ये अपनी मेहनत के बल पर असलियत में भी बदलते हैं। इन्हें अपनी जिंदगी से ज्यादा कुछ की अपेक्षा नहीं होती। जितना इनके पास होता है, उसी में संतुष्ट रहना इन्हें अच्छे से आता है। 

सपाट पैर

जिन लोगों के पैरों के तलवे बिल्कुल सपाट होते हैं, वे लोग बहुत ही खुले दिल के होते हैं और स्वभाव से दयालु होते हैं। समाज की सेवा के लिए ये लोग हमेशा तत्पर रहते हैं, जिसके चलते सामाजिक कार्यों में इनकी सक्रियता या भागेदारी औरों की तुलना में अधिक होती है। समाज में इनकी गिनती सम्मानीय लोगों में होती है। इन लोगों को दूसरों की कम्पनी बेहद पसंद आती है। ये अपने आपको सपने देखने की पूरी छूट देते हैं क्योंकि ये लोग उन्हें पूरा करने की भी ताकत रखते हैं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Samudrik Shastra: अगर आपके पैरों के तलवे का यह है रंग तो आपको कभी नहीं होगी धन की कमी, जानिए आपके तलवों का रंग क्या देता है संकेत

Samudrika Shastra: करवट बदलकर या पेट के बल कैसे सोते हैं आप? सोने के तरीके से जानें व्यक्ति की अच्छाई और बुराई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।