1. Hindi News
  2. धर्म
  3. सपने में खीर देखने का क्या अर्थ है, भगवान को भोग लगाना या खुद खीर खाना, हर सपना देता है अलग संकेत

सपने में खीर देखने का क्या अर्थ है, भगवान को भोग लगाना या खुद खीर खाना, हर सपना देता है अलग संकेत

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Jul 11, 2026 12:01 am IST,  Updated : Jul 11, 2026 12:01 am IST

सपने में खीर देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार शुभ माना जाता है। हालांकि, हर सपने अलग-अलग संकेत देते हैं। खुद खीर खाना, बर्तन में रखी खीर देखना या भगवान को खीर का भोग लगाना जैसे हर सपने का अलग अर्थ होता है। जानिए इन सपनों से जुड़े शुभ-अशुभ संकेत।

dream interpretation- India TV Hindi
खीर के सपनों से जुड़े संकेत Image Source : PINTEREST

सपने हर व्यक्ति के जीवन का हिस्सा हैं और स्वप्न शास्त्र में इन्हें भविष्य या जीवन से जुड़े संकेतों के रूप में देखा जाता है। कई बार सपनों में दिखाई देने वाली छोटी-छोटी चीजें भी खास अर्थ रखती हैं। अगर आपने हाल ही में सपने में खीर देखी है, उसे खाते हुए देखा है या भगवान को खीर का भोग लगाते हुए देखा है, तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसके अलग-अलग संकेत हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसे सपने क्या संदेश देते हैं।

सपने में खीर देखना क्या देता है संकेत?

  1. खुद को खीर खाके देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में चावल की खीर खाना शुभ संकेत माना जाता है। यह सपना जीवन में सुख, समृद्धि और मानसिक शांति आने का संकेत देता है। माना जाता है कि आने वाले समय में आपकी चिंताएं कम हो सकती हैं और परिवार में खुशियों का माहौल बन सकता है। करियर और कारोबार में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं
  2. भगवान को खीर का भोग लगाना: अगर सपने में आप भगवान को खीर का भोग अर्पित करते हैं, तो इसे मनोकामना पूरी होने का संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना बताता है कि आपको अपने इष्ट देवता का आशीर्वाद मिल सकता है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने और शुभ कार्यों के योग बनने की भी मान्यता है
  3. बर्तन में खीर देखना: अगर सपने में खीर किसी बर्तन में रखी हुई दिखाई दे, तो इसे भी अच्छा संकेत माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि आपको नौकरी या व्यापार में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक परेशानियां कम होने के साथ मानसिक संतोष भी प्राप्त हो सकता है।

चावल की खीर धन लाभ का संकेत

सपने में चावल की खीर देखना या उसका सेवन करना माता लक्ष्मी की कृपा का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे धन लाभ, सुख-सुविधाओं में वृद्धि और जीवन की परेशानियों के समाधान के योग बन सकते हैं।

कब नहीं मिलता फल?

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आपने दिनभर खीर बनाने या खाने के बारे में सोचा हो और वही दृश्य रात में सपने में दिखाई दे, तो इसे सामान्य मानसिक प्रभाव माना जाता है। ऐसे सपनों को भविष्य का संकेत नहीं माना जाता और इनका कोई विशेष शुभ या अशुभ फल नहीं बताया गया है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: एकादशी पर पीली कौड़ी और गोमती चक्र दिला सकते हैं धन, ग्रह और पितृदोष शांत करने के लिए करें ये खास उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।