1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shani Nakshatra Parivartan: शनि 3 अक्टूबर को बदलेंगे नक्षत्र, इन राशियों को मिलेगा मेहनत का अच्छा परिणाम

Shani Nakshatra Parivartan: शनि 3 अक्टूबर को बदलेंगे नक्षत्र, इन राशियों को मिलेगा मेहनत का अच्छा परिणाम

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 26, 2025 03:20 pm IST,  Updated : Sep 26, 2025 03:20 pm IST

Shani Nakshatra Parivartan: शनि ग्रह 3 अक्टूबर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शनि का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इन राशियों को मेहनत का शुभ परिणाम मिल सकता है, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Shani Nakshatra Parivartan- India TV Hindi
शनि नक्षत्र परिवर्तन Image Source : FREEPIK

Shani Nakshatra Parivartan: शनि ग्रह 3 अक्टूबर से गुरु ग्रह के नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद में गोचर करेंगे और इस पूरे वर्ष भर इसी नक्षत्र में रहेंगे। शनि के नक्षत्र बदलने से कुछ राशियों के जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इन राशियों को करियर और कारोबार के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां। 

वृषभ राशि 

शनि का नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि के लोगों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। आपको करियर के क्षेत्र में उचित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। अगर जॉब में परिवर्तन करने का विचार बना रहे थे तो आपका यह ख्वाब पूरा हो सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों को भी सराहा जाएगा। विद्यार्थियों को भी उन्नति शनि के नक्षत्र परिवर्तन से मिलेगी। पारिवारिक संबंधों में भी आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है।  

मिथुन राशि 

शनि का नक्षत्र परिवर्तन करना आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। इस दौरान अपना कार्य इस राशि के कुछ लोग शुरू कर सकते हैं। करियर क्षेत्र में भी उन्नति आप प्राप्त कर सकते हैं। सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। जो काम बीते समय से पूरे नहीं हो पा रहे थे उन्हें भी अब आप पूरा कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने वाले इस राशि के लोगों को सफलता मिल सकती है। सेना, पुलिस आदि क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को भी उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। 

तुला राशि 

शनि के नक्षत्र परिवर्तन के बाद आप अपने प्रतिद्वंदियों पर हावी नजर आएंगे। आपके शत्रुओं की पराजय होगी। कार्यक्षेत्र में अबतक अगर स्थिति प्रतिकूल थी तो अब चीजें ठीक होंगी। आपके द्वारा किए गए कार्यों का अच्छा परिणाम भी आपको प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आपके संचित धन में भी वृद्धि होगी और घर परिवार में भी खुशियों का माहौल रहेगा। इस राशि के जातकों की सेहत में भी अच्छे बदलाव शनि के नक्षत्र परिवर्तन के बाद देखने को मिल सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

नवरात्रि की अष्टमी तिथि आने वाली हैं, नौकरी तलाश रहे लोगों के पास है ये सुनहरा मौका, जरूर कर लें ये उपाय

Shani Nakshatra Parivartan: शनि 3 अक्टूबर को बदलेंगे नक्षत्र, ये 3 राशियां हो जाएं सतर्क, आर्थिक और पारिवारिक जीवन में मच सकती है हलचल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।