1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शनिवार को इन 4 चीजों का दिखना होता है अत्यंत शुभ, शनि देव बरसाते हैं अपार कृपा

शनिवार को इन 4 चीजों का दिखना होता है अत्यंत शुभ, शनि देव बरसाते हैं अपार कृपा

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 06, 2024 07:28 am IST,  Updated : Jan 06, 2024 07:28 am IST

Shaniwar: शनिवार के दिन भगवान शनि देव की पूजा करने से साढ़े साती और ढैय्या जैसे दोषों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही अगर शनिवार के दिन ये चीजें दिखीं है तो समझिए आपको शनि देव की कृपा मिलने वाली है।

Shani Dev- India TV Hindi
Shani Dev Image Source : INDIA TV

न्याय के देवता भगवान शनि देव को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय और पूजा-पाठ करते हैं। कहा जाता है कि अगर किसी पर शनि देव की कृपा दृष्टि पड़ जाए तो उस व्यक्ति को कामयाब और धनवान होने से कोई नहीं रोक सकता है। वहीं अगर किसी पर शनि महाराज की टेढ़ी नजर है तो समझिए वह व्यक्ति शारिरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों से जूझता रहेगा। धर्मराज कहे जाने वाले शनि देव हर इंसान के अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब रखते हैं। ऐसे में व्यक्ति को अपने कर्मों को अच्छा रखना चाहिए तभी उनपर शनि देव की कृपा बरस सकती है।

सप्ताह का हर दिन अलग-अलग देवी-देवताओं को समर्पित है। शनिवार के दिन भगवान शनि देव की पूजा का विधान है। ऐसे में अगर आपको शनिवार के दिन ये 4 चीजें दिख गई हैं तो समझिए आप पर जल्द ही शनि देव की कृपा बरसने वाली है। शनिवार को इन चीजों का दिखना काफी शुभ माना जाता है। 

1. शनि देव के कई वाहनों में से एक कौवा भी है। ऐसे में अगर आपको शनिवार के दिन काले कौवे का दर्शन हुआ तो समझिए आप अत्यंत भाग्यशाली है। कौवा का नजर आने का मलतब है आप से शनि देव प्रसन्न है और जल्द ही आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 

2.  अगर आपको शनिवार के दिन कोई भिखारी नजर आया है या आपसे किसी भिखारी ने कुछ मांगा है तो उसे कुछ न कुछ जरूर दें। ऐसा करने से भगवान शनि देव आपसे प्रसन्न होकर आपकी हर कामना को पूरी कर सकते हैं। 

3. शनिवार के दिन काला कुत्ता का दिखना शुभ संकेत होता है। अगर आपको भी काला कुत्ता नजर आया है तो उसे तेल लगी रोटी जरूर खिलाएं। इससे केतु दोष से तो मुक्ति मिलती ही है साथ ही शनि देव की कृपा भी प्राप्त होती है।

4. शनिवार के दिन काली गाय के दिखने का मतलब है कि आपको हर कार्य में सफलता मिलने वाली है। शनिवार के दिन काली गाय का नजर शुभ संकेत होता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें- 

Lohri 2024: लोहड़ी 13 या 14 जनवरी कब मनाई जाएगी? नोट कर लीजिए सही डेट, जानें क्यों मनाया जाता है यह पर्व

Mauni Amavashya 2024: मौनी अमावस्या की डेट को लेकर है कंफ्यूजन तो यहां करें दूर, जानें सही तिथि और मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।