1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shiv Shakti Puja: अनंत अंबानी की शादी से पहले क्यों करवाई गई शिव-शक्ति पूजा? जानें क्या है इसका महत्व

Shiv Shakti Puja: अनंत अंबानी की शादी से पहले क्यों करवाई गई शिव-शक्ति पूजा? जानें क्या है इसका महत्व

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 11, 2024 11:37 am IST,  Updated : Jul 11, 2024 01:51 pm IST

Shiv Shakti Puja: विवाह से पूर्व कई लोग शिव-शक्ति पूजन करवाते हैं। इस पूजा का महत्व क्या है और इससे क्या लाभ हमें प्राप्त होते हैं, आइए जानते हैं।

Shiv Shakti puja- India TV Hindi
Shiv Shakti puja Image Source : FILE

Shiv Shakti Puja: भगवान शिव और देवी पार्वती को एक दूसरे का पूरक माना जाता है। इसीलिए अर्धनारीश्वर रूप में भी इनकी पूजा की जाती है। साथ ही एक साथ शिव-पार्वती की पूजा को शिव-शक्ति पूजन के नाम से भी जाना जाता है। शिव-शक्ति पूजन की परंपरा बहुत पुराने समय से चली आ रही है। अंबानी परिवार ने अपने घर एंटीलिया में अनंत अंबानी की शादी से पहले इसी शिव-शक्ति पूजा का आयोजन किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर शिव-शक्ति पूजन का क्या महत्व है, क्यों ये पूजा की जाती है? अगर नहीं तो आज हम आपको इसी बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

शिव-शक्ति कौन हैं? 

शास्त्रों के अनुसार शिव इस सृष्टि के नियंता यानि नियंत्रण करने वाले हैं। वहीं माता पार्वती वह शक्ति हैं जिसके द्वारा शिव सृष्टि को नियंत्रित करते हैं, इसलिए माता पार्वती को शक्ति कहा जाता है। शिव-शक्ति मिलकर इस जगत को संतुलन में रखते हैं। इन दोनों के मिलन से ही परम तत्व का सर्जन होता है। परमात्मा शिव रूप में जगत पिता हैं और शक्ति के रूप में माता। शिव-शक्ति के संयुक्त रूप को हम अर्धनारीश्वर कहते हैं। इसीलिए शिव-शक्ति पूजन को बेहद शुभ फलदायक माना जाता है। 

शिव-शक्ति पूजा का महत्व 

भगवान शिव और माता पार्वती का संबंध जन्मों-जन्मों का है। माता पार्वती ने हर रूप में भगवान शिव को पाने के लिए तपस्या की है और उन्हें वर के रूप में पाया है। इसीलिए विवाह से पूर्व वर-वधू शिव-शक्ति की पूजा करते हैं ताकि उनका रिश्ता भी शिव-पार्वती की तरह अटूट रहे। जैसा प्रेम शिव-पार्वती के बीच है वैसा ही प्रेम वर-वधु में हमेशा बना रहे इसलिए भी शिव-शक्ति पूजन करवाया जाता है। माना जाता है कि माता लक्ष्मी जब सीता के रूप में धरती पर आयीं तो उन्होंने भी शादी से पूर्व शिव-शक्ति पूजन किया था। इसके साथ ही महाभारत काल में सुभद्रा ने अर्जुन को वर रूप में पाने के लिए भी शिव-शक्ति का पूजन किया था। यानि शिव-शक्ति की आराधना करने की परंपरा भारत में सदियों से चली आ रही है। खासकर सफल विवाह या योग्य वर-वधु की कामना के साथ यह पूजा की जाती है। शिव-शक्ति पूजा के महत्व को देखते हुए कई लोग विवाह से पूर्व शिव-शक्ति पूजन करवाते हैं।

शिव शक्ति पूजन के ये भी हैं लाभ 

विवाह से पूर्व शिव-शक्ति पूजने से लाभ मिलता है, लेकिन इसके अलावा कई अन्य लाभ भी इस पूजा से आपको मिलते हैं। 

शिव-शक्ति पूजन के बाद आपको भय और रोग से मुक्ति मिलती है।
शिव-शक्ति की पूजा करने से घऱ परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 
आपकी आर्थिक स्थिति में भी शिव शक्ति पूजन से सुधार होता है। 
मानसिक रूप से इस पूजा के बाद आपमें अच्छे बदलाव देखने को मिलते हैं। 

Ekadashi Vrat July 2024: जुलाई महीने में तीन एकादशी तिथियां, जान लें सही तारीख, पूजा विधि और महत्व 

Mangal Gochar 2024: मंगल करेंगे वृषभ में गोचर, इन राशियों के जीवन में बढ़ेंगी चुनौतियां, लापरवाही से हो सकती है धन हानि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।