1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shukra Vakri: शुक्र 2 मार्च से चलेंगे वक्री चाल, डगमगा सकता है इन 3 राशियों का आर्थिक पक्ष

Shukra Vakri: शुक्र 2 मार्च से चलेंगे वक्री चाल, डगमगा सकता है इन 3 राशियों का आर्थिक पक्ष

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 01, 2025 10:30 am IST,  Updated : Mar 01, 2025 10:30 am IST

Shukra Vakri: शुक्र ग्रह वर्तमान में मीन राशि में संचार कर रहे हैं। 2 मार्च से मीन राशि में ही शुक्र वक्री गति शुरू कर देंगे। शुक्र का वक्री होना किन राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है, आइए जानते हैं।

Shukra Vakri - India TV Hindi
शुक्र वक्री Image Source : FILE

Shukra Vakri: शुक्र ग्रह को ज्योतिष में सौंदर्य, भौतिक सुख, रोमांस आदि का कारक माना जाता है। इनकी शुभ स्थिति होने से जीवन में धन-धान्य की प्राप्ति व्यक्ति को होती है। वहीं इनके दुर्बल होने से आर्थिक परेशानियों का सामना व्यक्ति को करना पड़ सकता है। शुक्र ग्रह 2 मार्च को मीन राशि में वक्री होंगे। शुक्र की वक्री स्थिति राशिचक्र की कुछ राशियों के लिए शुभ नहीं कही जा सकती। इन राशियों का आर्थिक पक्ष डगमगा सकता है साथ ही वैवाहिक और प्रेम जीवन में भी उतार चढ़ाव आ सकते हैं। ये राशियां कौन-कौन सी हैं, आइए जानते हैं। 

मिथुन राशि

शुक्र का गोचर आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपका लालच आपको बुरी स्थिति में डाल सकता है। इस दौरान अपने काम से काम रखें नहीं तो करियर के क्षेत्र में दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है। बिना सोच-विचार के निवेश करना नुकसानदायक हो सकता है, संचित धन को इस दौरान खर्च करने से बचें। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ परेशानियां इस राशि के जातकों के जीवन में आ सकती हैं। मेहनत का दामन थामे रखेंगे तो अच्छे फल जीवन में आप पा सकते हैं। 

सिंह राशि

शुक्र आपके अष्टम भाव में वक्री होंगे, इसकी वजह से मानसिक परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। परिवार के लोगों के बीच मतभेद आपकी चिंता का विषय बन सकते हैं। संतान पक्ष को लेकर भी सावधान इस दौरान रहना होगा। इस दौरान धन का लेन-देन आपको बहुत सोच-समझकर करना होगा नहीं तो नकुसान हो सकता है। विद्यार्थियों का ध्यान भंग होने की भी संभावना है, पढ़ाई से ज्यादा आपका ध्यान प्रेम संबंधों पर हो सकता है। इस दौरान विपरीत लिंगी लोगों से बहसबाजी करने से समाज में नाम खराब हो सकता है, इसलिए संभलकर रहें। 

तुला राशि

शुक्र आपकी राशि से छठे भाव में वक्री होंगे। शुक्र ग्रह के वक्री होने से करियर में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके विरोधी आपका काम बिगाड़ने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। कोई गलत निर्णय लेने के कारण आर्थिक रूप से परेशानियां भी इस दौरान पैदा हो सकती हैं। सेहत पर भी आपको धन खर्च करना पड़ेगा, इसलिए सही बजट बनाकर आगे बढ़ें। वैवाहिक जीवन में छोटी सी बात भी बड़े झगड़े का कारण बन सकती है, शब्दों का सही तरीके से इस दौरान इस्तेमाल करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Numerology Predictions: इस मूलांक वालों को नहीं रहती कभी धन की कमी, मां लक्ष्मी का रहता सदा इनपर हाथ; पर इस मामले में होते हैं कच्चे

Shukra Vakri March 2025: शुक्र 2 मार्च से चलेंगे उल्टी चाल, जानें सभी 12 राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।