1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Somwar Upay: सोमवार के दिन करें ये उपाय, देवों के देव महादेव करेंगे कल्याण, घर-परिवार से दूर होगी हर बाधा

Somwar Upay: सोमवार के दिन करें ये उपाय, देवों के देव महादेव करेंगे कल्याण, घर-परिवार से दूर होगी हर बाधा

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 08, 2024 03:41 pm IST,  Updated : Dec 08, 2024 03:41 pm IST

Monday Remedies: अगर आपके जीवन से परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है तो सोमवार के दिन इन उपायों को जरूर करें। भगवान शिव की कृपा से आपकी समस्य समस्या दूर हो जाएगी।

Somwar Upay- India TV Hindi
Somwar Upay Image Source : INDIA TV

Somwar Ke Upay: सप्ताह के सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से देवों के देव महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। सोमवार के दिन जो कोई भी भक्त अपनी मुराद लेकर भोलेनाथ के चरणों में पहुंचता उसकी हर मनोकामना पूर्ण हो जाती है। तो अगर आपकी भी कोई अधूरी इच्छा या कोई समस्या है तो सोमवार के दिन शिवजी के इन खास उपायों को जरूर करें। आचार्य इंदु प्रकाश द्वारा दी गई इन उपायों को करने से आपकी परेशानियों का हल जरूर निकलेगा।  

सोमवार के दिन करें ये उपाय

1. अगर आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में सोमवार के दिन इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो घर से निकलते समय दर्पण, यानि शीशा में अपना चेहरा देखकर अवश्य जाएं। साथ ही मन-ही-मन भगवान शिव से सफलता के लिए प्रार्थना करें।

2. अगर घर में किसी बात को लेकर सदस्यों के बीच अनबन रहता है, जिसके कारण आपका मन बेचैन रहता है तो आप सोमवार के दिन घर के नजदीकी मंदिर में भगवान शिव जी को बेल पत्र चढ़ाएं और साथ ही किसी जरूरतमंद को एक कटोरी चावल दान करें।

3. अक्सर उपलब्धियां सामने होते हुए भी आपको नजर नहीं आती हैं। ऐसा तब महसूस होता है जब आपके पास सब कुछ होते हुए भी आपको लगे कि आपके पास कुछ नहीं हैं। तो इसके लिए आप सोमवार के दिन कुश या कंबल के आसन पर बैठकर तुलसी या रुद्राक्ष की बनी माला से कम से कम 108 बार भगवान शिव के मंत्र का जप करें। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ ऐं ह्रीं सोमाय नम:।

4. अक्सर भागदौड़ भरी लाइफ में कई बार इंसान किसी काम को लेकर इतना परेशान हो जाता है कि उलझन में आ जाता है। अधिकतर लोगों के साथ ऐसा होना आम बात है, इससे बचने के लिए सोमवार के दिन नहा-धोकर तुलसी के पौधे की 11 बार परिक्रमा करें और साथ में घी का दीपक जलाएं।

5. आपने देखा होगा आपको उस समय बहुत गुस्सा आता है जब काफी मेहनत करने के बाद भी परिणाम अच्छे नहीं मिल पाते। आपको याद सब कुछ रहता है लेकिन परीक्षा के समय भूल जाते है तो आप चांदी का एक चौकोर टुकड़ा बाहर जाते समय अपनी जेब में हमेशा रखें।

6. अगर आप अपने किसी शत्रु से परेशान हैं, तो उससे मुक्ति पाने के लिए आज के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही शिव जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ।

7. अगर आप अपने धन्य-धान्य और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन स्नान आदि के कार्यों से निवृत्त होकर अपने घर के आसपास किसी शिव मंदिर में जाकर, जल में थोड़ा गंगाजल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करें।

8. अगर आपको कोई परेशानी है और आप उसका हल नहीं निकाल पा रहे हैं तो अपनी परेशानी का हल निकालने के लिए आज के दिन जल में कुछ बूंद दूध मिलकर शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही 11 बेलपत्र पर चंदन से ॐ लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और धूप-दीप आदि से विधिवत शिवलिंग की पूजा करें।

9. अगर आप अपनी आमदनी को बढ़ाना चाहते हैं, तो आज के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। अगर संभव हो तो गाय का दूध अर्पित करें। साथ ही शिव मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है- ॐ नम: शिवाय इस प्रकार जप पूरा होने के बाद अपनी आमदनी में बढ़ोतरी के लिए भगवान के सामने हाथ जोड़कर विनती करें।

10. अगर आपको अपनी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो उस परेशानी से बाहर निकलने के लिए आज के दिन स्नान आदि के बाद आपको शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए। साथ ही शिवलिंग पर चंदन का टीका लगाना चाहिए।

11. अगर आप चाहते हैं कि आपकी संतान आपके सभी कामों में मदद करे और उनसे आपके रिश्ते बेहतर बना रहे, तो आज के दिन शिव जी को नारियल अर्पित करें। साथ ही भगवान को सूखे मेवे का भोग लगाएं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Mokshada Ekadashi 2024: मोक्षदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को लगाएं इन चीजों का भोग, धन-धान्य से भरा रहेगा घर का भंडार

Vastu Tips: रसोई में इन 3 चीजों का गिरना है अशुभ, आर्थिक और पारिवारिक जीवन में परेशानियों का संकेत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।