1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Sun Transit 2024: जनवरी माह में इस दिन होने जा रहा है सूर्य का महागोचर, इन 7 राशियों की खुलेगी किस्मत

Sun Transit 2024: जनवरी माह में इस दिन होने जा रहा है सूर्य का महागोचर, इन 7 राशियों की खुलेगी किस्मत

 Written By: Astrologer Chirag, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 04, 2024 02:37 pm IST,  Updated : Jan 04, 2024 02:37 pm IST

Surya Gochar 2024: जनवरी में जल्द ही सूर्य का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इस गोचर का मेष से लेकर मीन राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। सूर्य का गोचर इन राशियों को विशेष लाभ पहुंचाएगा।

Surya Gochar 2024- India TV Hindi
Surya Gochar 2024 Image Source : INDIA TV

Surya Goachar 2024 In Makar Rashi: सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। जनवरी 2024 में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। जनवरी में होने वाले सूर्य के इस गोचर का विशेष महत्व है। दरअसल, सूर्य देव जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब उत्तरायण होता है। बता दें कि सूर्य का यह महागोचर 15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन होने वाला है। इस वजह से सूर्य का यह गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण है। सूर्य 15 जनवरी को प्रातः 2 बजकर 54 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही इसका असर सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। इनमें कुछ राशियों को सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। सूर्य के मकर राशि में गोचर का मेष और कुंभ राशि समेत कुछ अन्य राशियों की किस्मत चमक सकती है। तो आइए ज्योतिषि चिराग बेजान दारूवाला से जानते हैं सूर्य का यह गोचर किन राशियों को लाभ दिलाएगा।

मेष 

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान आपको करियर में खुशियां और नए मौके मिलेंगे। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। यदि आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल रहने वाला है।

वृषभ 

सूर्य के इस गोचर के प्रभाव से वृष राशि के जातकों को मानसिक शांति रहेगी। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिल सकता है। लेकिन कार्यस्थल में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन भी हो सकता है, व्यस्तता पहले से अधिक बढ़ेगी।

मिथुन

मूड में उतार-चढ़ाव हो सकता है। शैक्षणिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से व्यापार में आय बढ़ सकती है। किसी नेता से मुलाकात हो सकती है।

कर्क 

कर्क राशि के जातकों पर सूर्य गोचर का प्रभाव शुभ रहने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। हालांकि इस अवधि में विवाह संबंधी कार्यों में देरी हो सकती है। कार्य या व्यवसाय संबंधी कार्यों के लिए यह गोचर अनुकूल रहने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।

सिंह 

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य के राशि परिवर्तन से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अफसरों से सहयोग मिल सकता है। उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। लेकिन कार्यस्थल में बदलाव हो सकते हैं। मेहनत अधिक रहेगी।

कन्या

सूर्य गोचर के प्रभाव से कन्या राशि वालों को अप्रत्याशित परिणाम मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। टेक्नोलॉजी और रिसर्च से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। वित्त में सुधार होगा।

तुला

मूड में उतार-चढ़ाव हो सकता है। बातचीत में संतुलित रहें। पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। आय में कमी एवं व्यय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन जीवन में चमत्कारी बदलाव ला सकता है। इस अवधि में आपको सफलता मिल सकती है। आपका साहस बढ़ेगा। आपका ध्यान धार्मिक गतिविधियों में लगा रहेगा। अपने काम पर नियंत्रण बनाए रखें।

धनु

मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन, मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार से सहयोग मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। धन-संपदा में वृद्धि हो सकती है।

मकर

भरपूर आत्मविश्वास रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। अपनी भावनाएं नियंत्रित करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं।

कुंभ

सूर्य गोचर के प्रभाव से कुंभ राशि वालों को किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में फैसले आपके पक्ष में हो सकते हैं। इस अवधि में किसी को पैसा उधार न दें, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है।

मीन 

सूर्य के राशि परिवर्तन के दौरान मीन राशि के लोगों को मनपसंद नौकरी मिल सकती है। इसके अलावा आपको व्यावसायिक सफलता भी मिलेगी। किसी नए साझेदार के मिलने से व्यापार में वृद्धि होगी। इसके अलावा सूर्य की कृपा से रुके हुए काम पूरे होंगे। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो इस समय कर सकते हैं। हालांकि कोई भी नया काम शुरू करने से बचें।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

महाशिवरात्रि से लेकर होली, रामनवमी, नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा तक, जानें साल 2024 में आने वालें प्रमुख व्रत-त्यौहार की डेट

Makar Sankranti 2024 Date: मकर संक्रांति कब 14 या 15 जनवरी? जानिए सही डेट,स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।