1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 11 July 2025: जल्दबाजी में फैसला लेना इन राशियों को पड़ेगा भारी, इन लोगों को भी रहना होगा सावधान, पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 11 July 2025: जल्दबाजी में फैसला लेना इन राशियों को पड़ेगा भारी, इन लोगों को भी रहना होगा सावधान, पढ़ें अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jul 11, 2025 06:09 am IST,  Updated : Jul 11, 2025 06:09 am IST

Numerology 11 July 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (11 जुलाई 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
अंक ज्योतिष Image Source : FILE IMAGE

Numerology 11 July 2025: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 2 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 44 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 36 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1. आज आपका रुका हुआ काम किसी मित्र की मदद से पूरा हो जायेगा, आपको ख़ुशी मिलेगी।
  • मूलांक 2. पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा, बच्चों के साथ बाहर घूमने जा सकते है।
  • मूलांक 3. आज आपकी दिनचर्या सुव्यवस्तिथि रहेगी, जिससे आपको सुकून मिलेगा।
  • मूलांक 4. आज महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में करने की बजाय आप थोड़ा सोच - समझकर निर्णय लें।
  • मूलांक 5. आज आप किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास ना करें और अपनी निजी बातों को शेयर करने से बचें।
  • मूलांक 6. आज मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने से ख़ुशी होगी, आप नया टारगेट बनाने का विचार करेंगे।
  • मूलांक 7. आज आप अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर वर्तमान को और अधिक बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।
  • मूलांक 8. आज अपने कारोबार को बड़ा बनाने के लिए भरपूर मेहनत करेंगें और इसका फायदा भी आपको मिलेगा।
  • मूलांक 9. आज विशेष रूप से महिलाएं अपने व्यक्तित्व को निखारने में ध्यान देंगी, जो उनके और परिवार दोनों के लिए अच्छा रहेगा।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर अगर आपके जन्म की तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। यहां जानें मूलांक निकालने का तरीका, अगर जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1 और 1 को जोड़ दीजिए (1+1) ऐसा करने पर 2 आएगा, यही आपका मूलांक है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Sawan Puja Samagri: सावन में इन चीजों के बिना अधूरी है शिव उपासना, अभी नोट कर लें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Shani Vakri 2025: शनि 13 जुलाई से मीन राशि में चलेंगे वक्री चाल, नवंबर तक 4 राशियों का चलेगा अच्छा समय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।