1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 16 January 2024: किन मूलांक वालों को मिलेगा सफलता का गुरु मंत्र? पढ़ें आज का अंक ज्योतिष फल

Numerology 16 January 2024: किन मूलांक वालों को मिलेगा सफलता का गुरु मंत्र? पढ़ें आज का अंक ज्योतिष फल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Aditya Mehrotra
 Published : Jan 16, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jan 16, 2024 05:11 pm IST

Numerology 16 January 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (16 जनवरी 2024) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 16 January 2024- India TV Hindi
Numerology 16 January 2024 Image Source : INDIA TV

Numerology 16 January 2024: आज 16 जनवरी 2024 दिन मंगलवार है। आज पौष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। षष्ठी तिथि आज रात 11 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मूलांक-1 आज करियर में गुरु का मार्गदर्शन मिलेगा, आप जीवन में आगे बढ़ेंगे।

मूलांक-2 आज आपको सेहत के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है, जहां तक संभव हो फास्टफूड अवॉयड करें ।
मूलांक-3 आज आपको जीवनसाथी की सलाह से पैसा कमाने का नया जरिया मिल सकता है।
मूलांक-4 आज आप सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लाने में सफल हो होंगे।
मूलांक-5 आपको मानसिक रूप से फिट रहने के लिए आज से मेडिटेशन करने की आदत डालनी चाहिए।
मूलांक-6 आज किसी नये काम की ओर आपका झुकाव हो सकता है।
मूलांक-7 आज आपको बिजनेस में किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का अवसर मिल सकता है।
मूलांक-8 अगर आप किसी काम को शुरू करने की सोच रहे हैं तो उस क्षेत्र सम्बंधित एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें।
मूलांक-9 आज मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जायंगे, साथ ही किसी रेस्टोरेंट में लंच भी करेंगे। 

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

 

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

भगवान राम का क्या है रामेश्वरम से संबंध? रामचरितमानस में मिलता है इसका जिक्र

Magh Mela 2024: आज मकर संक्रांति के दिन से माघ मेले की शुरुआत, जानिए कब-कब लगेगी आस्था की डुबकी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।