1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 17 March 2025: इस मूलांक वालों को आज अपने काम में मिलेगी सफलता, जानें आपकी किस्मत में क्या है? पढ़ें अंक ज्योतिष

Numerology 17 March 2025: इस मूलांक वालों को आज अपने काम में मिलेगी सफलता, जानें आपकी किस्मत में क्या है? पढ़ें अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 17, 2025 06:30 am IST,  Updated : Mar 17, 2025 06:30 am IST

Numerology 17 March 2025: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (17 मार्च 2025) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

आज का अंक ज्योतिष - India TV Hindi
आज का अंक ज्योतिष Image Source : INDIA TV

Numerology 17 March 2025: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है। तृतीया तिथि आज शाम 7 बजकर 34 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक 1- मित्रों से मिलने अचानक उनके घर जा सकते हैं, आपकी दोस्ती और मजबूत होगी।
  • मूलांक 2- काम के मामले में कुछ लोग आपके लिए सहायक होंगे, इससे आप मन ही मन में खुश होंगे।
  • मूलांक 3- आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, ऐसा करके आपको अच्छा लगेगा।
  • मूलांक 4- आज काफी दिनों के बाद परिवार के साथ बाहर डिनर करने का प्लान बनाएंगे।
  • मूलांक 5- आज आप मन ही मन में किसी बात की कल्पना करके खुश होंगे, खुशी चेहरे पर साफ दिखेगी।
  • मूलांक 6-  अगर आप नया बिजनेस स्टार्ट करना चाहते हैं तो अपने बजट के अनुसार ही पैसे इन्वेस्ट करें।
  • मूलांक 7- किसी काम को करने से पहले आप उस विषय के बारे में जानकारी कर लें।
  • मूलांक 8- आज आप वो काम करने में सफल होंगे, जिसे पूरा करने करने के लिए कई दिनों से मेहनत कर रहे थे।
  • मूलांक 9- राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बना रहेगा, आप कुछ अच्छे काम करेंगे।

ऐसे जान सकते हैं अपना मूलांक

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 02, 11, 20 और 29 है तो इस तरह आपका मूलांक 2 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका, यदि जन्म की डेट 11 तारीख है तो इसे 1+1 करने पर 2 आएगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2025: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को लगाएं इन चीजों का भोग, बप्पा पूरी करेंगे हर मनोकामना

Kharmas 2025: खरमास में कर लें ये 1 काम, सूर्य देव की बरसेगी कृपा, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Sheetla Ashtami 2025: शीतला अष्टमी या बसौड़ा कब है? जानें इस दिन देवी मां को बासी खाना का भोग क्यों चढ़ाया जाता है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।