1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 26 January 2024: आज मूलांक 4 वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें आपकी किस्मत में क्या लिखा है? पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

Numerology 26 January 2024: आज मूलांक 4 वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें आपकी किस्मत में क्या लिखा है? पढ़ें आज का अंक ज्योतिष

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 26, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jan 26, 2024 06:30 am IST

Numerology 26 January 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (26 जनवरी 2024) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology 26 January 2024- India TV Hindi
Numerology 26 January 2024 Image Source : INDIA TV

Numerology 26 January 2024: आज माघ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 1 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

  • मूलांक- 1  प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे अंक हासिल होंगे, जिससे उनको बहुत खुशी मिलेगी।
  • मूलांक- 2 नवविवाहित आज जरुरी बात को शेयर करेंगे, आप उनकी बात को जरूर समझेंगे।
  • मूलांक- 3 आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी, जीवनसाथी के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं।
  • मूलांक- 4  आज नई चीज खरीदने का विचार बना सकते हैं, भाग्य आपका पूरा साथ देगा।
  • मूलांक- 5 लवमेट के रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।
  • मूलांक- 6 ऑनलाइन मार्केटिंग का काम कर रहे लोगों की सेल में इजाफा होगा, जिससे अधिक लाभ होगा।
  • मूलांक- 7 माता-पिता की बातों को ध्यान से सुनने से आपकी ज्यादातर परेशानियों का हल मिल जाएगा
  • मूलांक- 8 आज ऑफिस में फालतू का समय न नुकसान करें आपकी छबि खराब हो सकती है।
  • मूलांक- 9 अपने सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, जिसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। 

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीका यदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2024: इस बार होली पर रहेगा चंद्र ग्रहण का साया, जानें सूतक काल मान्य होगा या नहीं?

Magh Month 2024: कब से शुरू हो रहा है माघ माह का कल्पवास? इसे क्यों किया जाता है और क्या हैं इसके नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।