1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 26 May 2024: मूलांक 1 वालों के घर में हो सकती है मेहमानों की दस्तक, इस मूलांक वालों को मिल सकता है अच्छा जॉब ऑफर, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 26 May 2024: मूलांक 1 वालों के घर में हो सकती है मेहमानों की दस्तक, इस मूलांक वालों को मिल सकता है अच्छा जॉब ऑफर, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : May 26, 2024 06:30 am IST,  Updated : May 26, 2024 06:30 am IST

Numerology 26 May 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (26 मई 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Numerology Image Source : FILE

Numerology 26 May 2024: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज शाम 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक साध्य योग रहेगा, उसके बाद शुभ योग लग जायेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मूलांक-1 आज घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे खुशियों से घर भरा रहेगा।

मूलांक-2 अपने बिजनेस का अच्छा विस्तार करेंगे, दोस्त भी आपके नए बिजनेस की तारीफ करेंगे।
मूलांक-3 संतान होने का पूरा फर्ज निभायेंगे, घर की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभायेंगे।
मूलांक-4 आज किसी के माध्यम से आपको अच्छी जॉब मिलेगी, ये जॉब आपको काफी पसंद आयेगी।
मूलांक-5 धन लाभ के आपको अनेक अवसर मिलेंगे, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत बनेगी। 
मूलांक-6 बेवजह भागदौड़ से आपको थकावट होगी, आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए।
मूलांक-7 राजनीति से जुड़े लोग समाज में अपनी अलग छवि बनायेंगे, लोगों के लिए अच्छे विकास की योजना बना सकते हैं।
मूलांक-8 आपका कंप्यूटर कोर्स जल्द पूरा हो जायेगा, किसी अच्छी कम्पनी में सेटल होने के योग बने हुये हैं।
मूलांक-9 डॉक्टर आज अधिक पेशेंट देखेंगे, सीनियर डॉक्टर से आपको कोई जरुरी जानकारी मिलेगी।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीकायदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

इस सप्ताह इन राशियों पर होगी धनवर्षा, मां लक्ष्मी की कृपा से पैसों की तंगी होगी दूर, जानें आपकी आर्थिक स्थिति कैसे रहेगी?

इन राशि वालों को इस हफ्ते अपनी सेहत का रखना होगा खास ध्यान, वरना बिगड़ सकती है तबियत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।