1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Numerology 30 May 2024: किसी अजनबी पर भरोसा इस मूलांक वालों को पड़ सकता है भारी, राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

Numerology 30 May 2024: किसी अजनबी पर भरोसा इस मूलांक वालों को पड़ सकता है भारी, राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : May 30, 2024 06:30 am IST,  Updated : May 30, 2024 06:30 am IST

Numerology 30 May 2024: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए अंक शास्त्र के अनुसार (30 मई 2024 ) आपका आज का दिन कैसा रहेगा। साथ ही जानिए किन उपायों से आज आप अपना दिन बेहतर बना सकते हैं।

Numerology - India TV Hindi
Numerology Image Source : FILE

Numerology 30 May 2024: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और गुरूवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 45 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी। आज रात 8 बजकर 54 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। अंक शास्त्र के अनुसार जन्म तिथि की पूर्ण गुणांक की इकाई संख्या से जीवन के भविष्य को जाना जा सकता है। जिसे मूलांक कहा जाता है। इसे अंग्रेजी के शब्दों में न्यूमेरोलॉजी कहते हैं। आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से जन्म तारीख के आधार पर 1 से लेकर 9 तक सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मूलांक-1 नया कोर्स ज्वाइन किये लोग निरंतर अभ्यास करते रहें, आपको मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

मूलांक-2 कार्य क्षेत्र में की गयी मेहनत जाया नहीं जाएगी, आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त होते रहेंगे।
मूलांक-3 परिवार के साथ बैठकर किसी जरुरी विषय की चर्चा करेंगे, माता-पिता से सही जानकारी हासिल होगी।
मूलांक-4 आज किसी अजनबी पर अधिक भरोसा करने से बचना चाहिए, पैसों के लेन देन में भी सावधानी बरते।
मूलांक-5 लवमेट एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखे रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी। 
मूलांक-6 राजनीति से जुड़े लोगों का अधिकारियों के साथ अचानक कोई मीटिंग हो सकती है।
मूलांक-7 आज आपका स्वास्थ बढ़िया रहेगा, मनचाही डिश खाने के लिए रेस्टोरेंट जायेंगे।
मूलांक-8 आज जीवन में संतुलन बनाये रखने की आवश्यकता है, समय के अनुसार काम करने से आपको फायदा होगा।
मूलांक-9 धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव होगा, परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेगे।

इस तरह आप अपना मूलांक जान सकते हैं

उदाहरण के तौर पर यदि आपकी जन्म तारीख 22, 4 और 13 है तो इस तरह आपका मूलांक 4 बनेगा। मूलांक निकालने का तरीकायदि जन्म की डेट 22 तारीख है तो इसे 2+2 करने पर 4 आएगा

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

जगन्नाथ मंदिर के खजाने की गुम हुई चाबी का रहस्य क्या है? आखिरी बार 1985 में खुला था दरवाजा

इन 4 राशियों के लिए सोने के आभूषण नहीं होते शुभ, पहनने के बाद फायदे से ज्यादा होता है नुकसान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।