1. Hindi News
  2. धर्म
  3. तुलसी के पास कभी न रखें ये 6 चीजें, इन्हें रखने से नहीं मिलते शुभ परिणाम, घर में बढ़ती है नकारात्मकता

तुलसी के पास कभी न रखें ये 6 चीजें, इन्हें रखने से नहीं मिलते शुभ परिणाम, घर में बढ़ती है नकारात्मकता

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 30, 2024 08:42 pm IST,  Updated : May 30, 2024 08:42 pm IST

तुलसी के पौधा घर में सकारात्मकता लाता है। हालांकि कुछ ऐसी चीजें हैं जिनको कभी भी तुलसी के पास नहीं रखना चाहिए। आज हम इसी बारे में आपको जानकारी देंगे।

Tulsi - India TV Hindi
Tulsi Image Source : FILE

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार तुलसी का पौधा घर की नकारात्मकता को दूर करता है और साथ ही तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा भी आपको प्राप्त होती है। लेकिन घर में तुलसी का पौधा रखने के कुछ नियम भी हैं, जैसे तुलसी को कभी भी घर के अंदर नहीं रखा जाता। इसके साथ ही कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिनको तुलसी के पास रखने से, तुलसी का सकारात्मक प्रभाव कम हो सकता है। ये चीजें तुलसी के पास हों तो घर में नकारात्मकता वास कर सकती है। आज हम आपको इन्हीं वस्तुओं के बारे में जानकारी देंगे। 

शिवलिंग को न रखें तुलसी के पास

मान्यताओं के अनुसार पूर्व जन्म में तुलसी जलंधर नाम के एक राक्षस की पत्नी थीं। जिसका वध भगवान शिव के हाथों हुआ था, इसलिए कभी भी तुलसी के पास शिवलिंग को नहीं रखना चाहिए। शिवलिंग को तुलसी के पास न रखने की एक वजह ये भी है कि, तुलसी भगवान विष्णु की प्रिया हैं, इसलिए भगवान शिव से जुड़ी चीजें इनके पास नहीं रखनी चाहिए। तुलसी के पास शालिग्राम रखने से शुभ परिणाम मिलते हैं। 

साफ-सफाई की चीजें 
तुलसी के पास आपको कभी भी ऐसी चीजें नहीं रखनी चाहिए, जिनसे आप साफ सफाई करते हैं। जैसे-पोछा, झाडू, वाइपर आदि चीजें तुलसी के पास नहीं होनी चाहिए। अगर आप इन चीजों को तुलसी के पास रखते हैं तो सकारात्मक  नहीं बल्कि नकारात्मकता घर में प्रवेश कर सकती है। 

जूते-चप्पल 
तुलसी के पौधे के पास कभी भी जुते चप्पल नहीं होने चाहिए। अगर आप तुलसी के पास जूते-चप्पल रखते हैं तो न केवल तुलसी माता आपसे रूठती हैं बल्कि माता लक्ष्मी भी आप से रुष्ट हो सकती हैं। तो कभी भी चप्पल या जुते तुलसी के पौधे के पास न रखें। 

कांटेदार पौधों के साथ न रखें तुलसी का पौधा
तुलसी के पौधे को कभी भी ऐसे किसी पौधे के पास नहीं रखना चाहिए जो कांटेदार हो। कांटेदार पौधे के पास अगर आप तुलसी को रख देते हैं, तो तुलसी की ऊर्जा कम हो जाती है। इससे आपको भी नकारात्मक प्रभावों का सामना अपने जीवन में करना पड़ सकता है। 

तुलसी के पास न करें ये गलतियां
तुलसी का पौधा लोग अक्सर घर की बालकनी में लगा देते हैं और तुलसी के पास ही सिगरेट-शराब आदि का सेवन भी करने लगते हैं। आपको ये गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो भगवान विष्णु आप से नाराज हो सकते हैं। आपको कभी भी तुलसी के आस पास सिगरेट, शराब, मांस आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। 

कूड़ेदान को कभी न रखें तुलसी के पास
तुलसी के पौधे के पास आपको कुड़ेदान रखने से भी बचना चाहिए। अगर कूड़ेदान को आप तुलसी के पास रखते हैं तो तुलसी मुरझा सकती है और साथ ही तुलसी का जो प्रभाव है वो भी कम हो सकता है। तुलसी के पास जितनी सकारात्कता आप रखेंगे उतनी ही सकारात्मकता आपके जीवन में भी आती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

ये 3 राशियां गुस्से में बिगाड़ती हैं अपना ही काम, क्या आपकी राशि भी है इनमें शामिल?

कैसे शुरू हुई थी भंडारा करवाने की प्रथा? जानें इससे जुड़ी पौराणिक कथा और धार्मिक महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।