1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shukra Gochar 2024: शुक्र ग्रह 28 दिसंबर को कुंभ में करेंगे गोचर, नए साल की शुरुआत इन 4 राशियों के लिए रहेगी चुनौतीपूर्ण

Shukra Gochar 2024: शुक्र ग्रह 28 दिसंबर को कुंभ में करेंगे गोचर, नए साल की शुरुआत इन 4 राशियों के लिए रहेगी चुनौतीपूर्ण

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Dec 19, 2024 04:21 pm IST,  Updated : Dec 19, 2024 04:21 pm IST

Shukra Gochar 2024: शुक्र ग्रह 28 दिसंबर को कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शुक्र के इस गोचर से कुछ राशियों को साल की शुरुआत में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Venus Transit 2024- India TV Hindi
शुक्र गोचर 2024 Image Source : FILE

Shukra Gochar December 2024: शुक्र ग्रह को ज्योतिष में भौतिकता का कारक ग्रह माना जाता है। ये व्यक्ति की रचनात्मकता, कला और भौतिक सुखों पर असर डालते हैं। साल 2024 के अंतिम माह दिसंबर में यही शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। 28 दिसंबर को शुक्र कुंभ राशि में संचार कर जाएंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन करने के बाद सभी राशियों को जीवन में अलग-अलग बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ राशियों के लिए ये बदलाव सकारात्मक होंगे तो कुछ के लिए नकारात्मक। ऐसे में आज हम आपको उन राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनके लिए शुक्र का कुंभ में प्रवेश करना चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इन राशियों को साल 2025 की शुरुआत में भी बेहद सतर्क रहना होगा। 

कर्क राशि

कुंभ राशि में गोचर के दौरान शुक्र आपके अष्टम भाव में होंगे। शुक्र के इसि गोचर के कारण आपकी आर्थिक चिंताएं बढ़ सकती हैं। बेवजह की चीजों पर धन खर्च करना पड़ सकता है। अगर आप शराब-सिगरेट का सेवन करते हैं, तो इन बुरे व्यसनों की वजह से कोई रोग जन्म ले सकता है, सावधान रहें। इस राशि के कुछ जातकों पर मिथ्या आरोप साल 2025 की शुरुआत में लग सकता है, इसलिए आपको हर कार्य सोच-समझकर करना चाहिए। खासकर कार्यक्षेत्र में आपको सतर्कता बरतनी होगी। हालांकि कर्क राशि के कुछ लोगों को अचानक से धन लाभ मिलने की भी संभावना है। उपाय के तौर पर किसी को इत्र गिफ्ट करें। 

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को 28 दिसंबर के बाद अपने कीमती सामान को लेकर सतर्क रहना होगा। इसके साथ ही आपके शत्रु आपका कार्य बिगाड़ने की भी कोशिश कर सकते हैं। सतर्कता बरतें। इसके साथ ही नियमों का उलंघ्न करने से भी आपको बचना होगा नहीं तो बुरे फंस सकते हैं। पैरों और कमर में दर्द की समस्या इस राशि के कुछ लोगों को हो सकती है। माता के पक्ष के लोगों के साथ बात करते समय शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। पैसों से जुड़ा निवेश इस दौरान सोच-समझकर करें नहीं तो घाटा हो सकता है। उपाय के तौर पर आपको सफेद वस्त्रों का दान शुक्रवार के दिन करना चाहिए। 

मकर राशि
शुक्र का कुंभ राशि में प्रवेश करना आपके आर्थिक पक्ष पर असर डालेगा। आपको ना चाहते हुए भी इस दौरान धन खर्च करना पड़ सकता है। वाणी पर इस राशि के जातकों को कंट्रोल रखना होगा, आपकी बातें घर के लोगों को चुभ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंग के लोगों से बात करते समय भी सावधानी बरतें आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। अनचाही यात्राएं इस दौरान आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकती हैं। प्रेम संबंधों में भी खटास आने की आशंका है, विवेक के साथ आपको सही फैसला लेना होगा। उपाय के तौर पर इस राशि के लोगों को सफेद वस्त्र पहनने चाहिए। 

मीन राशि
शुक्र का गोचर आपके द्वादश भाव में होगा। इसे हानि का भाव ज्योतिष में कहा जाता है। शुक्र के यहां होने से आपके आचरण में बुरे परिवर्तन आ सकते हैं। आप गलत संगति में फंसकर अपना धन नष्ट कर सकते हैं। अगर कोर्ट-कचहरी में कोई मुकदमा चल रहा है, तो उसे लेकर मानसिक परेशानियां आपको होंगी। किसी से उधार लिया था तो चुकाना पड़ सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति खराब होगी। आंखों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी इस राशि के कुछ लोग कर सकते हैं। उपाय के तौर पर इस राशि को माता या बहन को उनके पसंद का उपहार देना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

Vastu Tips 2025: नए साल में पाना चाहते हैं आर्थिक लाभ? जरूर आजमाएं वास्तु के ये आसान टिप्स

December Masik Shivratri 2024: इस दिन मनाई जाएगी साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि, जानें डेट और पूजा मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।