1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Dhanteras Upay: धनतेरस पर करें नमक के ये आसान उपाय, धन से जुड़ी हर समस्या का होगा अंत

Dhanteras Upay: धनतेरस पर करें नमक के ये आसान उपाय, धन से जुड़ी हर समस्या का होगा अंत

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 17, 2025 07:43 pm IST,  Updated : Oct 17, 2025 07:43 pm IST

Dhanteras Upay: धनतेरस के दिन नमक के कुछ उपाय आपके जीवन में सकारात्मकता ला सकते हैं। साथ ही इन उपायों को करने से आपका आर्थिक पक्ष भी सुधरता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

Dhanteras 2025- India TV Hindi
धनतेरस 2025 Image Source : FREEPIK

Dhanteras Upay: धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन धार्मिक क्रियाकलापों के साथ ही वास्तु के कुछ उपाय करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में आज हम आपको धनतेरस के दिन किए जाने वाले वास्तु के ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन उपायों को करने से आपका आर्थिक पक्ष सुधरता है और जीवन में सकारात्मकता आती है। 

धनतेरस पर नमक के उपाय 

  • धनतेरस के दिन आपको घर के मुख्य द्वार पर नमक मिश्रित पानी का छिड़काव करना चाहिए। वास्तु शास्त्र की मानें तो इस उपाय को करने से घर की दरिद्रता दूर होती है। यह आसान सा उपाय आपके जीवन में आर्थिक संपन्नता लेकर आता है। साथ ही घर के लोगों के बीच संतुलन बना रहता है। 
  • धनतेरस की सुबह आपको घर में नमक मिश्रित पानी का पोछा भी अवश्य लगाना चाहिए। यह आसान सा उपाय घर में मौजूद नकारात्मकता को दूर करने में कारगर साबित होता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो यह उपाय करने से ग्रहों का बुरा असर भी आपके ऊपर से कम होता है। 
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा बरसे तो धनतेरस की शाम को नमक की खरीदारी भी आपको करनी चाहिए। इस दिन नमकर खरीदने से मां लक्ष्मी कृपा बरसाती हैं और धन-धान्य की आपको प्राप्ति होती है। 
  • इन उपायों के अलावा नमक से जुड़ी कुछ खास बातें भी आपको पता होनी चाहिए। धनतेरस के दिन आपको गलती से भी किसी से नमक उधार नहीं लेना चाहिए और ना ही किसी को नमक उधार में देना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो धन की देवी लक्ष्मी आपसे रूठ सकती हैं और आपके जीवन में धन की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें: 

धनतरेस पर लौंग का जोड़ा और शंख दिलाएगा कई परेशानियों से निजात, इन उपायों से आर्थिक तंगी होगी दूर, मानसिक तनाव भी भागेगा!

Dhanteras Puja Vidhi, Muhurat: धनतेरस पर बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, यहां जानें पूजा विधि, मुहूर्त, मंत्र, कथा, आरती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म