1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Paydan Vastu: घर के मुख्य द्वार पर इस तरह रखें पायदान, खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी, कभी नहीं होगी पैसों की कमी!

Paydan Vastu: घर के मुख्य द्वार पर इस तरह रखें पायदान, खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी, कभी नहीं होगी पैसों की कमी!

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : May 20, 2026 01:55 pm IST,  Updated : May 21, 2026 07:12 am IST

Doormat Vastu: घर में वास्तु अनुसार पायदान रखने से न केवल सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा बल्कि मां लक्ष्मी की भी असीम कृपा प्राप्त होगी। चलिए जानते हैं मुख्य द्वार पर कैसा पायदान रखना आपकी किस्मत चमका सकता है।

vastu tips- India TV Hindi
मुख्य द्वार पर कैसा पायदान रखना चाहिए? Image Source : CANVA

Doormat Vastu: वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को सबसे महत्वपूर्ण स्थान माना गया है क्योंकि यही से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। अक्सर लोग घर के मुख्य द्वार की सजावट पर तो विशेष ध्यान देते हैं लेकिन वहां रखे जाने वाले पायदान पर किसी की नजर नहीं पड़ती। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुख्य द्वार पर रखे पायदान का हमारी किस्मत और जीवन की खुशहाली से सीधा कनेक्शन होता है। ऐसे में अगर आप इस पर ध्यान नहीं देते हैं तो इससे आपका भाग्य कमजोर हो सकता है। चलिए आपको बताते हैं घर के मुख्य दरवाजे के पास कैसा पायदान रखना चाहिए।

वास्तु अनुसार, जब भी कोई व्यक्ति घर के अंदर प्रवेश करता है तो वह अपने साथ बाहर की नकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। ऐसे में मुख्य द्वार पर रखा पायदान उस नकारात्मकता को घर में आने से रोकता है। जिससे घर का माहौल सकारात्मक बना रहे।

मुख्य द्वार पर रखें ऐसा पायदान

  • यदि आपका मुख्य द्वार पूर्व दिशा की तरफ है, तो आपको हरे, पीले या हल्के भूरे रंग के पायदान का इस्तेमाल करना चाहिए। कहते हैं इससे घर में खुशहाली और समृद्धि बनी रहती है।
  • अगर आपके घर का मुख्य द्वार उत्तर दिशा की तरफ है तो यहां नीले, हल्के हरे या सफेद रंग का पायदान रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
  • दक्षिण दिशा में मुख्य द्वार होने पर यहां लाल, गुलाबी या नारंगी रंग का पायदान रखना उत्तम होता है। 
  • पश्चिम दिशा में यदि मुख्य द्वार है तो यहां सफेद, सुनहरे या ग्रे रंग के पायदान का इस्तेमाल करें।

पायदान के नीचे रखें ये एक चीज

यदि आप आर्थिक तंगी से दूर रहना चाहते हैं तो पायदान के नीचे थोड़ा सा खड़ा नमक एक छोटे कागज या कपड़े में लपेटकर रख दें। कहते हैं इससे घर-परिवार को किसी की बुरी नजर नहीं लगती। इसके अलावा आप चाहें तो इसके नीचे फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा भी रख सकते हैं। कहते हैं इस उपाय से मां लक्ष्मी का घर में सदैव वास बना रहता है।

ऐसा पायदान भूलकर भी न रखें

मुख्य द्वार पर कभी भी फटा हुआ, गंदा या पुराना पायदान नहीं रखना चाहिए। कहते हैं इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इसके अलावा पायदान पर जूते-चप्पल भी उतारकर नहीं रखने चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Pani Wala Paudha: ऑफिस डेस्क पर रख दें ये लकी पानी वाला पौधा, करियर में तेजी से होगी ग्रोथ, प्रमोशन के भी बनेंगे योग!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म