1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: इस दिशा में रखें सुनहरी मछली, घर के सौभाग्य में होगी बढ़ोतरी, धन-संपन्नता का मिलेगा लाभ

Vastu Tips: इस दिशा में रखें सुनहरी मछली, घर के सौभाग्य में होगी बढ़ोतरी, धन-संपन्नता का मिलेगा लाभ

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 08, 2023 07:28 am IST,  Updated : Nov 08, 2023 07:28 am IST

Vastu Tips: आज वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानेंगे कि घर में गोल्डन फिश या सुनहरी मछली रखने से क्या फायदा होता है

vastu tips- India TV Hindi
vastu tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे घर में सुनहरी मछली रखने के बारे में। कहते हैं मछलियों का होना घर में धन और सुख-समृद्धि लेकर आता है। मछलियों की उछल-कूद से मन को शांति मिलती है और अपने साथ सारी नकारात्मकता लेकर जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सुनहरी मछली रखनी चाहिए। घर के सौभाग्य को बढ़ाने में सुनहरी मछली बहुत ही सहायक होती है। सुनहरी मछली, यानि गोल्डफिश को सबसे अधिक पवित्र और संपन्नता देने वाली माना जाता है। सोने के जैसी प्रतीत होने वाली यह मछली आपके जीवन में भी सोने-सी चमक बिखेर देगी। 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक,  किसी छोटे-से एक्वेरियम में अपने घर के ड्राइंगरूम की पूर्व या उत्तर दिशा में सुनहरी मछली को रख सकते हैं। इसके अलावा एरोवाना मछली को भी बहुत अच्छा व शुभ माना जाता है।मछली का जोड़ा घर में रखने से जीवन में धन का आगमन होता रहता है। इसके अलावा घर में सुख-समृद्धि आती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, एक्वेरियम के बारे में बताया गया है कि इसे यदि सही स्थान पर रखा जाये तो इससे पूरे घर में खुशहाली बनी रहेगी, लेकिन अगर गलती से भी इसे गलत जगह रख दिया तो कंगाली भी हो सकती है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Diwali 2023: दिवाली पर मां लक्ष्मी और श्री गणेश की कहीं गलत मूर्ति न खरीद लें, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानिए इसके पीछे क्या है मान्यता

Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन कर लें ये सरल उपाय, फिर धन रखने की जगह तक नहीं मिलेगी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म