1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानिए इसके पीछे क्या है मान्यता

Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानिए इसके पीछे क्या है मान्यता

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 07, 2023 02:55 pm IST,  Updated : Nov 07, 2023 03:03 pm IST

Dhanteras 2023: धनतेरस के बर्तन खरीदना शुभदायी माना जाता है। ऐसे में आज हम जानेंगे कि आखिर इसके पीछे क्या पौराणिक कथा है।

Dhanteras 2023- India TV Hindi
Dhanteras 2023 Image Source : INDIA TV

Dhanteras 2023: हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाने की परंपरा है।  इस साल धनतेरस 10 नवंबर को मनाया जाएगा। धनतेरस के दिन विधिपूर्वक भगवान कुबेर,  धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसके अलावा धनतेरस पर झाड़ू, बर्तन, सोना-चांदी जैसी चीजें खरीदना भी शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि आखिर धनतेरस के दिन बर्तन की खरीददारी सबसे अधिक क्यों की जाती है? तो आइए आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसके पीछे की मान्यताएं। 

धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना इसलिए माना जाता है शुभ

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में कलश लेकर प्रकट हुए थे। कहते हैं वो जब भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए तब कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि ही थी। भगवान  धन्वंतरि के हाथ में पीतल का कलश था, इसलिए धनतेरस के दिन बर्तन खरीदना अच्छा माना जाता है। खासतौर से धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदने से कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

धनतेरस के दिन क्या-क्या खरीदना चाहिए?

  • वाहन
  • सोना-चांदी के गहने, सिक्के
  • बर्तन
  • पीतल के बर्तन
  • झाड़ू
  • नमक

धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदे 

  • लोहा
  • प्लास्टिक
  • एल्यूमिएल्युमिनियम 
  • चीनी मिट्टी की चीजें
  • शीशा
  • नुकीली धारदार चीजें

धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र घर जरूर लाएं

अगर आप अपने घर में धन की वर्षा करना चाहते हैं तो इस बार धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र घर पर लाइये और उसे किसी सुरक्षित स्थान पर रख दीजिए। अब दिवाली के दिन शाम को पूजा के समय उस यंत्र की भी विधि-पूर्वक पूजा कीजिये और मंत्रमहार्णव में दिए कुबेर जी के 16 अक्षरों के मंत्र का जप कीजिए। मंत्र है- 'ऊँ श्री ऊँ ह्रीं श्री ह्री क्लीं श्री क्लीं वित्तेश्वराय नमः।' इस प्रकार आज खरीदे गये कुबेर यंत्र को दिवाली के दिन उचित विधि से कम से कम 51 हजार मंत्रों द्वारा सिद्ध करके अपने घर में स्थापित कीजिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन भूलकर भी घर न लाएं ये चीजें, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

धनतेरस के दिन खरीदे गए चांदी या सोने के सिक्के से दिवाली की रात करें ये उपाय, फिर देखिए कैसे पलटती है आपकी किस्मत

November 2023 Lucky Zodiac Signs: नवंबर में ये 3 राशियां रहेंगी बेहद लकी, धन प्राप्ति के बन रहे हैं जबरदस्त योग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म