1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. कच्चे सूत का आसान सा उपाय करने से बिजनेस में होगा डबल मुनाफा, गणेश जी देंगे छप्पर फाड़ धन

कच्चे सूत का आसान सा उपाय करने से बिजनेस में होगा डबल मुनाफा, गणेश जी देंगे छप्पर फाड़ धन

 Published : Sep 14, 2022 09:16 pm IST,  Updated : Sep 14, 2022 09:16 pm IST

कच्चा सूत सनातन धर्म में बहुत ही पवित्र और पावरफुल माना गया है। इसके आसान से उपाय आपको धनवान बना सकते हैं।

कच्चे सूत के उपाय- India TV Hindi
कच्चे सूत के उपाय Image Source : INDIA TV

जीवनयापन के लिए मेहनत तो सभी करते हैं लेकिन किसी को सफलता मिल जाती है और कोई लाख मेहनत करके भी पीछे रह जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है बहुत मेहनत करने के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं जिसकी मदद से 

आपको बिजनेस में मुनाफा होगा और भगवान की कृपा आप पर बनी रहेगी।

हम आपको बताने वाले हैं कच्चे सूत का उपाय। कच्चे सूत को सनातन धर्म में बहुत ही पवित्र माना जाता है। इसके कुछ उपाय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ उपाय। 

Vastu Tips: घर की इस दिशा में नहीं होना चाहिए टॉयलेट, किचन और तिजोरी, आज ही हटाएं वरना होंगे बड़े नुकसान

बिजनेस में मुनाफे के लिए

अगर आपका बिजनेस नहीं चल रहा है और लाख कोशिश के बाद भी फायदा नहीं हो रहा तो कच्चे सूत को केसर के रंग से रंगकर उस जगह रख दें जहां से आप बिजनेस करते हैं। इससे व्यापार मे उन्नति के योग बनने लगते हैं।

Vastu Tips: भूलकर भी रात को न लगाएं झाड़ू, धन के देवता कुबेर हो जाएंगे नाराज

बिगड़े काम बनाने के लिए

अगर आपके काम नहीं बनते हैं तो बुधवार को गणपति की वंदना करें और फिर एक कच्चा सूत लेकर उसमें सात गांठ लगा लें और फिर गणपति के चरणों में रख दें। जो भी आपकी मनोकामना या काम हो उसे गणपति के सामने बोलें और इस कच्चे सूत को अगले दिन अपने पर्स में रख लें। इससे बिगड़े काम भी बनने लगते हैं और गणपति की कृपा से जातक को उन्नति मिलती है।

Vastu Tips for Kitchen: किचन में भूलकर न छोड़ें जूठे बर्तन, रसोई में कभी न कराएं इस रंग का पेंट

साढ़ेसाती से भी मिलेगी राहत 

अगर आप पर शनि की साढ़ेसाती चल रही हो तो शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के चारों ओर शनि देव के एकाक्षरी मंत्र को जाप करते हुए 7 बार कच्चा सूत लपेट दें। साथ में एकाक्षरी मंत्र - 'ऊँ शं शनैश्चाराय नमः का जाप करते रहें।' ऐसा करने से साढ़ेसाती की परेशानियां दूर होती हैं। 
 
डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Karwa Chauth 2022: इस साल करवा चौथ पर बन रहे हैं ये शुभ योग! जानें तारीख, पूजा मुहूर्त और विधि

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म