Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: समय रहते जान लीजिए फर्नीचर रखने की सही दिशा के बारे में, वरना उठाना पड़ सकता है पैसों का नुकसान

Vastu Tips: समय रहते जान लीजिए फर्नीचर रखने की सही दिशा के बारे में, वरना उठाना पड़ सकता है पैसों का नुकसान

Written By : Acharya Indu Prakash Edited By : Vineeta Mandal Published : Sep 17, 2023 11:47 am IST, Updated : Sep 17, 2023 11:50 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि घर में फर्नीचर को रखने की सही दिशा क्या है।

Vastu Tips- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK Vastu Tips

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे फर्नीचर रखने की सही दिशा के बारे में। वजन के हिसाब से फर्नीचर हल्का या भारी, दो तरह का होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हल्के फर्नीचर को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में रखना चाहिए जबकि भारी फर्नीचर को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना सबसे अच्छा रहता है। इन दिशाओं के अनुसार फर्नीचर रखने से घर-परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है। वहीं इसके विपरित आपको पैसों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके अलावा फर्नीचर के लिए खरीदी गई लकड़ी के लिए उत्तर दिशा, पूर्व दिशा या उत्तर-पूर्वॉ दिशा के कोने का चुनाव करना चाहिए। इससे घर व दुकान का मनी फ्लो बढ़ता है।

अगर आप घर में या ऑफिस में लकड़ी से जुड़ा कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो ध्यान रखें कि लकड़ी के काम के लिए हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा से शुरुआत करके उत्तर या पूर्व दिशा में समाप्त करना चाहिए। वास्तु की दृष्टि से ऐसा करना शुभ माना जाता है। ऑफिस के लिए लकड़ी की बजाय स्टील के फर्नीचर का उपयोग करना ज्यादा अच्छा रहता है। इसके अलावा फर्नीचर बनवाते समय ध्यान रखें कि फर्नीचर के किनारे गोलाकार होने चाहिए न कि नुकीले। नुकीले किनारे न केवल खतरनाक होते हैं बल्कि ये निगेटिव एनर्जी भी छोड़ते हैं। वहीं अगर फर्नीचर पर पॉलिश की बात करें तो गहरे रंग की जगह हल्के रंग की पॉलिश का इस्तेमाल करें। आप अपने फर्नीचर पर सूरज, शेर, चीता, मोर, घोड़ा, बैल, गाय, हाथी या फिर मछली की आकृति भी बनवा सकते हैं।

फर्नीचर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

मंगलवार, शनिवार और अमावस्या के दिन फर्नीचर या लकड़ी न खरीदें।  दिनों  छोड़कर आप किसी भी दिन फर्नीचर खरीद सकते हैं। इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि वह फर्नीचर किस पेड़ की लकड़ी का बना हुआ है। वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी सकारात्मक ऊर्जा वाले पेड़ की लकड़ी ही उपयोग में लानी चाहिए। जैसे- शीशम, चंदन, नीम, अशोक, सागवान, साल व अर्जुन, ये सभी शुभ फल देने वाले होते हैं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Vishwakarma Jayanti 2023: आज इस मुहूर्त और विधि के साथ करें भगवान विश्वकर्मा की पूजा, इन मंत्रों का भी जरूर करें जाप

टूटी हुई झाडू का इस्तेमाल लक्ष्मी माता का अपमान, घर में बढ़ेगी दरिद्रता और आर्थिक परेशानियां

Hartalika Teej Upay: हरतालिका तीज के दिन इनमें से कर लें कोई भी 1 उपाय, मजबूत होगी विवाह की डोर, दांपत्य जीवन बनेगा खुशहाल

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म

Advertisement
Advertisement
Advertisement