1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: इस दिशा में कभी नहीं रखें दुकान का प्रवेश द्वार, हमेशा बनी रहेगी पैसों की तंगी!

Vastu Tips: इस दिशा में कभी नहीं रखें दुकान का प्रवेश द्वार, हमेशा बनी रहेगी पैसों की तंगी!

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 28, 2023 06:45 am IST,  Updated : Jun 28, 2023 06:45 am IST

Vastu Tips: आज वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि दुकान का मुख्य द्वार पश्चिम दिशा और दक्षिण दिशा में बनवाने से क्या होता है।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे पश्चिम दिशा और दक्षिण दिशा में दुकान के प्रवेश द्वार के बारे में। प्रवेश द्वार के लिए इन दोनों में से किसी भी दिशा का चयन करना आपके और आपके बिजनेस के लिए अच्छा नहीं है। यदि आप पश्चिम दिशा में प्रवेश द्वार बनवाते हैं तो आपका बिजनेस हमेशा गड़बड़ ही रहेगा। कभी ठीक चलेगा तो कभी बिल्कुल खराब, कभी मंदी रहेगी तो कभी तेजी। 

इसके अलावा यदि आप दक्षिण दिशा का चुनाव करते हैं तो यह आपके बिजनेस के लिए और भी बेकार है. आपका बिजनेस बिल्कुल चींटी की तरह रेंग-रेंग कर आगे बढ़ेगा और आपको पैसों की तंगी बनी रहेगी। लेकिन यहां एक बात ध्यान देने की है कि- अगर आप इन दिशाओं का चुनाव खाद्य पदार्थों और मनोरंजन सेवाओं की दुकान के लिए करते हैं तो ये दोनों ही दिशाएं अच्छी मानी जाती हैं।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, दिशाओं में पूर्व व उत्तर दिशा को शुभ दिशाएं माना जाता है। यदि आपकी दुकान पूर्वमुखी है, यानि की आपकी दुकान का प्रवेश द्वार पूर्व दिशा में है तो यह आपके व्यवसाय के लिए बहुत ही अच्छा और लाभ देने वाला होता है। इसके अलावा यदि दुकान की उत्तर दिशा में प्रवेश द्वार हो तो इससे आपकी दुकान के धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी और आपकी दुकान का और आपका नाम पूरे

मार्केट में चमकेगा और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Bakrid 2023 Wishes: दोस्तों और रिश्तेदारों को इस अंदाज में दें ईद उल-अजहा की मुबारकबाद

बेलपत्र से जुड़ी ये गलतियां भूलकर भी न करें, वरना शिव जी प्रसन्न की जगह हो जाएंगे नाराज

Sawan 2023: कांवड़ यात्रा पर जानें से पहले जान लीजिए इससे जुड़े जरूरी नियम, वरना नहीं मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म