1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. वर्क प्लेस पर इन प्लांट्स से आती है नेगेटिव एनर्जी, ऑफिस डेस्क पर ये पौधे रख दिए तो रुक सकता है प्रमोशन!

वर्क प्लेस पर इन प्लांट्स से आती है नेगेटिव एनर्जी, ऑफिस डेस्क पर ये पौधे रख दिए तो रुक सकता है प्रमोशन!

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Nov 30, 2025 07:52 pm IST,  Updated : Nov 30, 2025 07:52 pm IST

Vastu Tips for Office Desk: ऑफिस डेस्क पर किन पौधों को रखने से बचना चाहिए और कैसे कुछ पौधे आपके करियर ग्रोथ को रोकने का कारण बन सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कोई पौधा कहीं भी रख देने से नेगेटिविटी बढ़ती है। जानें ऑफिस टेबल पर रखें कौन से प्लांट तरक्की रोक सकते हैं।

Vastu Tips for office Desk- India TV Hindi
ऑफिस डेस्क के वास्तु टिप्स Image Source : FREEPIK

Vastu Tips for Office Desk: ऑफिस में सकारात्मक माहौल न सिर्फ आपके मूड, बल्कि आपकी कार्यक्षमता पर भी बड़ा असर डालता है। लोग अपने वर्क प्लेस को अच्छा बनाने के लिए कई तरह की चीजें रखते हैं। कई लोग अपने वर्कस्पेस को खूबसूरत और एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए डेस्क पर हरे-भरे पौधे रखते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर पौधा ऑफिस टेबल के लिए शुभ नहीं माना जाता। गलत पौधे रखने से करियर में रुकावटें, प्रमोशन में देरी और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। चलिए जानते हैं कौन से पौधे ऑफिस डेस्क या वर्क प्लेस पर नहीं रखे जाने चाहिए। 

ऑफिस डेस्क पर पौधे रखने का ट्रेंड और वास्तु की भूमिका

अब लोग अपने ऑफिस टेबल को सजाने में काफी ध्यान देते हैं। हरे-भरे पौधे मानसिक शांति और पॉजिटिविटी लाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र कहता है कि हर पौधा ऑफिस के माहौल के लिए शुभ नहीं होता। गलत पौधा आपके करियर को धीमा कर सकता है और कार्यक्षमता पर भी असर डाल सकता है।

ऑफिस में तुलसी का पौधा नहीं रखें

तुलसी को घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इसे ऑफिस डेस्क पर रखना ठीक नहीं होता। तुलसी की देखभाल के लिए खास ध्यान चाहिए होता है, जो ऑफिस में संभव नहीं हो पाता। ऐसे में पौधा सूखने लगता है, जिससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और काम में बाधा आती है।

नुकीले बांस के पौधे कर सकते हैं सफलता में बाधा

बांस का पौधा सामान्य रूप से शांति और विकास का प्रतीक माना जाता है, लेकिन वास्तु के अनुसार नुकीले किनारों वाले बांस के प्लांट को ऑफिस डेस्क पर रखना अशुभ माना गया है। इससे सफलता रुक सकती है, निर्णय क्षमता कमजोर होती है और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

ऑफिस डेस्क पर बिल्कुल न रखें कैक्टस 

कैक्टस के नुकीले कांटे नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। ऑफिस डेस्क पर इसे रखने से तनाव, गुस्सा और बाधाएं बढ़ सकती हैं। माना जाता है कि कैक्टस खराब किस्मत और अवरोध पैदा करता है, इसलिए इसे कार्यस्थल से दूर रखना बेहतर है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Happy Married Life Tips: बढ़ती जा रही है कड़वाहट? फेंगशुई के ये 5 उपाय बदल देंगे रिश्ते की दिशा, पति-पत्नी के बीच बढ़ाएंगे प्यार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म