1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर में वास्तु के मुताबिक लगाएं इन रंगों की तस्वीरें, परिवार के सदस्यों को नहीं देखना होगा असफलता और कंगाली का मुंह

Vastu Tips: घर में वास्तु के मुताबिक लगाएं इन रंगों की तस्वीरें, परिवार के सदस्यों को नहीं देखना होगा असफलता और कंगाली का मुंह

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 14, 2023 07:09 am IST,  Updated : Jun 14, 2023 07:09 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे घर में तस्वीरों के रंग के बारे में। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि घर में कहां किस रंग की तस्वीर लगाना शुभ और लाभकारी होता है।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vatu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे घर में तस्वीरों के रंग के बारे में। सबके घरों में अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग तरह की, अलग-अलग रंगकी तस्वीरे लगी होती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगाई जाने वाली तस्वीर भी घर पर बहुत असर डालती हैं. इसलिए घर में हर कमरे को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग रंगों की तस्वीर लगानी चाहिए। अगर घर के कमरों में प्रकृति से संबंधित रंग की तस्वीर लगाई जाए तो यह घर में रहने वाले सदस्यों के लिए बिजनेस, पढ़ाई, धन लाभ जैसे कई सुनहरे अवसरों के आगमन का कारण बन सकती है। 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बेडरूम में यदि लाल या गुलाबी रंग की तस्वीर लगाई जाए तो पति-पत्नी के बीच प्यार और विश्वास बना रहता है। तकरार की गुंजाइश कम हो जाती है। इसके अलावा स्टडी रूम में हल्के भूरे या हल्के नीले रंग की तस्वीर लगाना अच्छा रहता है। इससे बच्चों का मन पढ़ाई में लगा रहता है और तस्वीर को देखकर उन्हें सुखद अहसास होता है, जबकि बच्चों के सोने के कमरे में नारंगी या बैंगनी रंग की तस्वीर लगानी चाहिए।

वास्तु के मुताबिक, घर के रसोईघर में सफेद या सुनहरे रंग की तस्वीर लगानी चाहिए। रसोई में इन रंगों की तस्वीर लगाने से घर में अन्न की कमी कभी नहीं होती और हमेशा मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद बना रहता है। वहीं घर के पूजा घर या मंदिर में गुलाबी या पीले रंग की तस्वीर लगानी चाहिए। इससे परिवार पर देवी-देवता के कृपा दृष्टि बनी रहती है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

अचानक रात में 3 बजे नींद खुलना किस बात का देता है संकेत? छिपा होता है गहरा दैवीय रहस्य

Guru Grah Ke Upay: कैसे पता चलेगा आपका गुरु कमजोर है? जानिए इसके संकेत और क्या करने होंगे उपाय

Vastu Tips: एक फिटकरी दूर कर सकता हर तरह का वास्तु दोष, घर से बाहर भागेगी सभी नकारात्मक शक्तियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म