1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: एक फिटकरी दूर कर सकता हर तरह का वास्तु दोष, घर से बाहर भागेगी सभी नकारात्मक शक्तियां

Vastu Tips: एक फिटकरी दूर कर सकता हर तरह का वास्तु दोष, घर से बाहर भागेगी सभी नकारात्मक शक्तियां

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 13, 2023 07:10 am IST,  Updated : Jun 13, 2023 07:13 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि कैसे फिटकरी घर के वास्तु दोष को दूर कर सकता है। इसके अलावा फिटकरी की मदद से आप अपने घर में सुख-समृद्धि भी ला सकते हैं। तो जानिए फिटकरी के बारे में।

फिटकरी के उपाय- India TV Hindi
फिटकरी के उपाय Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: घरेलू उपचार में और नाई की दुकान पर फिटकरी का उपयोग होते तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन इसके वास्तु उपाय के बारे में आपने नहीं सुना होगा। घर में ऐसी कई चीजें होती हैं जो घरेलू उपाय के साथ-साथ वास्तु उपाय के लिए भी उपयोग में लाई जा सकती है। अगर आपके घर या ऑफिस में किसी भी प्रकार की वास्तु संबंधी समस्या है तो उसे दूर करने को लिए आज ही 50 ग्राम फिटकरी का टुकड़ा लेकर उसे घर या ऑफिस के हर कमरे या कोने में रख दें। इससे विभिन्न वास्तु संबंधी समस्याओं से होने वाली परेशानियों में कमी आएगी और सुख-शांति के साथ धन-संपदा में भी वृद्धि होगी।

भय से मुक्ति के लिए

इसके अलावा अगर सोने से पहले काले कपड़े में फिटकरी बांधकर सिरहाने पर तकिये के नीचे रखें तो बुरे सपने नहीं आते और अज्ञात भय से मुक्ति मिलती है। ऐसे ही दुकान या ऑफिस में बरकत के लिए और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाने के लिए भी आप इस उपाय का प्रयोग कर सकते हैं। 

आर्थिक स्थिति के लिए

धन लाभ के लिए भी फिटकरी का उपाय कारगर हो सकता है। इसके लिए  घर पर पोछा लगाते समय फिटकरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही कभी-कभी नहाने वाले पानी में भी फिटकरी डाल सकते हैं। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Mangalwar Upay: मंगलवार के इन उपायों को करने चमेली सा महक उठेगा दांपत्य जीवन, बजरंगबली कर्ज के बोझ से भी दिलाएंगे छुटकारा

पूजा करते समय दीपक किस तरफ रखना चाहिए? जानिए घी या तेल कौनसा दीया जलाना होता है शुभ

Sawan 2023: 19 साल बाद सावन में बन रहा है अति दुर्लभ संयोग, जानिए कब से शुरू हो रहा है यह पावन महीना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म