1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. हाथों में ये रेखाएं बताती हैं राजयोग का अद्भुत संयोग, रातों रात मिलता है पैसा, पद और प्रतिष्ठा

हाथों में ये रेखाएं बताती हैं राजयोग का अद्भुत संयोग, रातों रात मिलता है पैसा, पद और प्रतिष्ठा

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jan 05, 2023 01:52 pm IST,  Updated : Jan 05, 2023 03:02 pm IST

राजयोग की हस्तरेखा: हमारी रेखाएं, हमारे सफल और असफल भविष्य का संदेश देती हैं। ऐसे में ये इस बात का भी संकेत देती हैं कि आपको राजयोग मिलेगा या नहीं।

rajyog hastrekha- India TV Hindi
rajyog hastrekha Image Source : FREEPIK

राजयोग हर किसी के लिए नहीं होता। लेकिन, दुनिया में कुछ भाग्यशाली लोग होते हैं जिनके हाथों में ये रेखाएं होती हैं। जी हां, राजयोग असल में सफलता का योग है जिनमें व्यक्ति को हर तरह से सफलता मिलती है। ऐसी स्थिति वाले लोगों की किस्मत अचानक से एक दिन बदल सकती है और रातोंरात पैसा, पद और प्रतिष्ठा मिल सकता है। लेकिन, सोचने वाली बात यह है कि कैसे, पता चलेगा कि आपके हाथों में राजयोग की हस्तरेखा (Rajyog hastrekha hindi) है या नहीं। तो, आइए जानते हैं।

राजयोग की हस्तरेखा-Rajyog hastrekha hindi

1. अनामिका उंगली (Ring finger) से चलती हुई रेखा, मस्तिष्क रेखा से गुरु पर्वत पर आए

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की अनामिका उंगली के पास से चलती हुई रेखा, मस्तिष्क रेखा से झुककर गुरु पर्वत पर आ रही है तो ये राजयोग का संकेत है। ऐसा व्यक्ति अचानक से राजनीति में आ सकता है और रातों रात सफल हो सकता है।

 hastrekha
Image Source : HASTREKHA hastrekha

Paush Purnima 2023: पौष को माना जाता है सूर्यदेव का महीना, 06 जनवरी को पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये काम

2. गुरु, सूर्य पर्वत और बुध रेखा का ऊंचा होना 

अगर आपकी हथेली पर गुरु और सूर्य पर्वत ऊंचा है और बुध रेखा साफ है तो यह राजयोग का संकेत है। ऐसा व्यक्ति अपने क्षेत्र में हमेशा सफल होता है। ऐसा व्यक्ति मिट्टी को सोने की तरह बेच सकता है और दुनिया उसकी दीवानी हो सकती है। 

मां शाकंभरी जयंती मनाने के पीछे की क्या है कथा? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

3. मंगल पर्वत ऊंचा और बंटना

आपने देखा होगा कि कुछ लोग अचानक से फेमस हो जाते हैं। दरअसल, ऐसे लोगों में मंगल पर्वत ऊंचा हो सकता है और मस्त‌िष्क रेखा स‌िरे पर दो भागों में बंटा हुआ होता है। 

इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति की छोटी उंगली लंबी है तो, यह इस बाक का संकेत है क‌ि व्यक्त‌ि को आगे चलकर राजयोग मिल सकता है।  ऐसा व्यक्ति पैदा होने के साथ सुख से जीता है और सरकारी क्षेत्र में उच्च पद और जीवन में बड़े नाम कमाता है। तो, आप भी एक बार चेक करें आपके हाथों में ये रेखाएं हैं या नहीं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म