1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: मुख्य दरवाजे पर खिड़की का होना शुभ या अशुभ, वक्त रहते जान लीजिए वास्तु नियम

Vastu Tips: मुख्य दरवाजे पर खिड़की का होना शुभ या अशुभ, वक्त रहते जान लीजिए वास्तु नियम

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 03, 2023 07:04 am IST,  Updated : Nov 03, 2023 07:04 am IST

Vastu Tips: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि खिड़की निर्माण घर के मेन गेट के पास करना चाहिए या नहीं।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

 Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे घर के मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाने के बारे में। मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाएं या न बनवाएं और बनवाएं तो कैसे और कितनी बनवानी चाहिए? वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाना अच्छा रहता है। मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाने से घर में माहौल अच्छा बना रहता है और घर में सुख-शांति रहती है।

अब हम आपको बताते हैं कि मुख्य दरवाजे पर किस तरह खिड़की बनवानी चाहिए। घर बनवाते समय मुख्य दरवाजे, यानि मेन गेट के दोनों तरफ समान आकार की खिड़कियां बनवानी चाहिए। मुख्य दरवाजे के दोनों ओर खिड़कियां बनवाने से एक चुम्बकीय चक्र का निर्माण होता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इसके अलावा घर में कुल खिड़कियों की संख्या सम होनी चाहिए न कि विषम।

वास्तु शास्त्र के अनुसार खिड़की खुलने व बंद होने का तरीका भी घर की सुख-शांति बनाएं रखने में बेहद अहमियत रखता है। खिड़कियां हमेशा इस तरह से बनवानी चाहिए कि ये घर के अंदर की तरफ ही खुले न कि बाहर की तरफ। इसके साथ ही खिड़कियां खोलते व बंद करते समय खिड़कियों का आवाज करना भी अच्छा नहीं माना जाता। इसका प्रभाव घर की सुख-शांति पर पड़ता है और इसके कारण परिवार के सदस्यों का ध्यान भंग होता है, इसलिए अगर खिड़कियों में इस तरह की कोई भी समस्या है तो उसे तुरंत ठीक करवा लें। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

शुक्र का गोचर खोलेगा इन राशियों के भाग्य का द्वार, 29 नवंबर तक रहेगी मौज ही मौज, भरपूर दौलत मिलने के बन रहे हैं योग

Ahoi Ashtami 2023 Niyam: अहोई अष्टमी व्रत में इन बातों की न करें अनदेखी, वरना संतान के जीवन पर छा जाएगा संकट

Dhanteras 2023: धनतेरस में इस मुहूर्त में ही करें खरीददारी, जानिए क्या-क्या खरीदना रहेगा शुभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म