1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: इन चीज़ों को घर में रखने से आप पर बनी रहगी मां लक्ष्मी की कृपा, कभी नहीं होगी धन की कमी

Vastu Tips: इन चीज़ों को घर में रखने से आप पर बनी रहगी मां लक्ष्मी की कृपा, कभी नहीं होगी धन की कमी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 23, 2022 02:47 pm IST,  Updated : Nov 23, 2022 02:47 pm IST

Vastu Tips: अगर आप भी चाहते हैं कि आप पर माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहे तो, अपने घर में इन चीज़ों को रखना न भूलें। ज्योतिष में ऐसी शुभ चीजों के बारे में बताया गया है, जिसे घर पर रखने से मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहती है।

 मां लक्ष्मी को ऐसे करें खुश - India TV Hindi
मां लक्ष्मी को ऐसे करें खुश Image Source : FREEPIK

मां लक्ष्मी धन-वैभव की देवी हैं, वो जिस पर खुश हो जाएं, उसकी ज़िंदगी संवार देती हैं। वहीँ किसी पर नाराज हो जाएं, तो उन्हें महल से रास्ते पर लाते देर नहीं करती। इसलिए हर इंसान उन्हें खुश करने के लिए लगातार पूजा पाठ करते रहते हैं। मां लक्ष्मी का स्वभाव चंचल होता है। इसलिए वह पर कभी नहीं रुकती ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी हमेशा आप पर अपनी कृपा बनाए रखें तो इन कुछ चीज़ों को अपने घर में ज़रूर रखें। ज्योतिष में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिसे घर पर रखने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। 

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को सबसे पवित्र और पूजनीय माना गया है। हिन्दू धर्म में ऐसी मान्यता है कि तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए तुलसी की पत्ती के बिना भगवान विष्णु की पूजा संपन्न नहीं होती है।अगर आप चाहते हैं कि आप पर माता की कृपा हमेशा बनी रहे तो अपने घर पर तुलिस का पौधा ज़रूर लगाएं। 

Budh Gochar 2022: बुध के धनु राशि में गोचर करते ही इन राशियों की लगेगी लॉटरी, होगा अपार धन लाभ

मां लक्ष्मी के पद चिह्न

हिन्दू धर्म के अनुसार, मां लक्ष्मी के चरण चिह्न को अपने घर के मुख्य दरवाजे पर लगाने से धन वैभव की प्राप्ति होती है और घर में सुख सुख-समृद्धि बनी रही है। हालांकि, इसके साथ ही इस बात का भी ख़ास ख्याल रखें कि आप जब भी घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पद चिन्ह लगाएं तो वहां किसी प्रकार की गंदगी न हो। अन्यथा खुश होने की बजाय माँ लक्ष्मी आपसे नाराज़ हो जाएंगी।  

Vastu Tips: इस वास्तु टेक्निक से बनाएं आग्नेय कोण में सीढ़ियां, सफलता चूमेगी कदम

भगवान विष्णु की प्रतिमा

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर सदैव मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहे तो अपने घर के मंदिर में माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की भी मूर्ति या तस्वीर रखें। मां लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं,  इसलिए उन्हें खुश करने के लिए भगवान विष्णु की पूजा करना न भूलें। ऐसे घर पर धन की कभी कमी नहीं होती।

झाडू

माता लक्ष्मी उसी घर में वास करती हैं, जहां साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाता हो। उन्हें ज़रा भी गंदगी नहीं पसंद है। इसलिए अपने घर में झाड़ू रखें। झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Margashirsha Amavasya 2022: आज है मार्गशीर्ष अमावस्या, इस दिन क्यों होता है स्नान और दान का महत्व

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म