1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: नए साल में इन चीज़ों की खरीदारी करने से मां लक्ष्मी बरसाएंगी आप पर अपनी कृपा, धन से भर जाएगी झोली

Vastu Tips: नए साल में इन चीज़ों की खरीदारी करने से मां लक्ष्मी बरसाएंगी आप पर अपनी कृपा, धन से भर जाएगी झोली

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 30, 2022 11:07 pm IST,  Updated : Nov 30, 2022 11:07 pm IST

Vastu Tips: अगर आप चाहते हैं आने वाला साल आपके लिए मंगलमय हो और पैसों से आपकी झोली भरी रहे तो नए साल के पहले इन कुछ चीज़ों की कर लें खरीदारी।

Vastu Tips: - India TV Hindi
Vastu Tips: Image Source : FREEPIK

साल 2022  बहुत जल्द खत्म हो जाएगा। अगर आपके लिए ये साल बेहद तनाव भरा या आर्थिक रूप से मुश्किल रहा है तो इसके पीछे आपका वास्तु पर यकीन न करने की वजह भी हो सकती है। ऐसे में सब लोगों की यही ख्वाहिश होती है कि नए साल में सभी तरह के कष्टों से निजात मिले। धन की कमी न रहे। घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली का वातावरण बना रहे। अगर आप चाहते हैं आपका आने वाला साल, खुशियों और सुख, समृद्धि और पैसों से भरा हो, तो वास्तु शास्त्र के हिसाब से नए साल में इन कुछ चीज़ों की खरीदारी करें। इससे साल भर आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। 

मोर पंख खरीदें

घर में मोर पंख रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसे रखने से परिवार के बीच आपस में प्यार बढ़ता है और सुख-समृद्धि बने रहती है साथ ही धन की कमी नहीं होती है। दरअसल, मोर पंख का संबंध भगवान श्रीकृष्ण से है। इसी कारण घर में मोर पंख रखने से अद्भुत और चमत्कारी प्रभाव दिखते हैं। इसलिए साल 2023 शुरू होने से पहले मोर पंख की खरीद कर उसे मंदिर के पास रख दीं। ऐसा करने से आपकी फूटी किस्मत के दरवाजे खुल जाएंगे।

Vastu Tips: घर की इस दिशा में पानी से भरी सुराही रखने पर नहीं होगी पैसों की कमी, धन-धान्य से भरा रहेगा घर

धातु का कछुआ

धातु के कछुए को घर में रखना बेहद शुभ होता है। इसलिए साल 2023  शुरू होने से पहले ही इसे खरीद कर अपने घर पर रख दें। वास्तु शास्त्र में कछुए को सुख, संपत्ति और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इसे घर पर रखने से बुरी शक्तियां पीछा छोड़ती है और घर में पॉज़िटिव एनर्जी आती है। नया साल शुरू होने से पहले पीतल, कांसा या चांदी से बने कछुए की खरीदारी की जा सकती  है।

Budh Gochar 2022: बुध गोचर से इन राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन, सोच समझकर करें खर्चे वरना पाई-पाई को होंगे मोहताज

धातु से बनी हाथी

वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में धातु से बनी हाथी की मूर्ति रखना चाहिए। इसे घर में रखने से घर में पैसों की आर्थिक तंगी खत्म होती है और बिजनेस में इज़ाफ़ा होता है। साथ ही इससे सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है ऐसे में इस बार नए साल के लिए ठोस चांदी के धातु से बनी हाथी की प्रतिमा की खरीदारी करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें - 

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए अगर आपने इन बातों को रखा गुप्त तो आपकी कामयाबी मचाएगी शोर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म