1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति
  4. Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए अगर आपने इन बातों को रखा गुप्त तो आपकी कामयाबी मचाएगी शोर

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए अगर आपने इन बातों को रखा गुप्त तो आपकी कामयाबी मचाएगी शोर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 30, 2022 10:41 pm IST,  Updated : Nov 30, 2022 10:41 pm IST

Chanakya Niti: चाणक्य कहते हैं जीवन में सफलता पाने के लिए इंसान को कुछ छोटी बातों पर ध्यान देना बहुत ज़रूरी है। इन कुछ चीज़ों को अगर वो किसी को न बताए तो उसे आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है।

Chanakya Niti- India TV Hindi
Chanakya Niti Image Source : INDIA TV

चाणक्य, कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से संसार में प्रसिद्ध हैं। आज भी लोग उनकी नीतियों को मानते हैं और उसका अनुसरण करते हैं। दरअसल, चाणक्य की नीतियां इंसान को सदैव अच्छे कार्यों को करने के लिए प्रेरित करती है। चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति सफलता पाने के लिए आतुर होता है, तो वो अपने लक्ष्य को पाने के लिए रणनीति बनाता है। ऐसे में अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए उस दौरान उन्हें किन चीजों पर गौर करना चाहिए, इसके बारे में चाणक्य ने बखूबी बताया है।

ईमानदार बनें

अपने काम के प्रति ईमानदार बने रहें। जो काम शुरू करने की ज़िम्मेदारी उठाई है उसे पूरी ईमानदारी के साथ करें। अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए आपकी प्लानिंग ठोस होनी चाहिए।  शॉर्टकर्ट से मिलने वाली सफलता पर भरोसा न करें क्योंकि ऐसी कामयाबी कुछ समय की होती है।उसके बाद हार का मुंह देखना पड़ता है।

Vastu Tips: घर की इस दिशा में पानी से भरी सुराही रखने पर नहीं होगी पैसों की कमी, धन-धान्य से भरा रहेगा घर

मेहनत से जी न चुराएं

आचार्य चाणक्य कहते हैं, बिना मेहनत के इंसान जीवन में सफल नहीं हो सकता। इंसान के अंदर अगर प्रतिभा कम है, तो भी वह अपनी मेहनत के बल पर आगे जा सकता है। जो लोग पूरी लगन और ताकत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते हैं उन्हें कोई नहीं हरा सकता। मेहनत से घबराना नहीं चाहिए। मेहनती लोग अपना भाग्य खुद बनाने का जज्बा रखते हैं। 

Chanakya Niti: ऐसे शिक्षकों पर भूलकर भी न करें विश्वास, वरना आपका धन और करियर दोनों हो जाएगा बर्बाद

अपनी योजनाएं किसी को न बताएं

चाणक्य कहते हैं कि आप क्या करने वाले हैं, इसकी भनक किसी को भी न लगने दें। अपने कार्य को पूरा करने के लिए जिन योजनाओं को मन में सोचा है उन्हें मंत्र के समान गुप्त रखकर ही उसपर अमल करें। अपनी योजनाओं को आप जितना गोपनीय रखेंगे उतना ही आगे आप जाएंगे।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें - 

Budh Gochar 2022: बुध गोचर से इन राशियों के शुरू होंगे बुरे दिन, सोच समझकर करें खर्चे वरना पाई-पाई को होंगे मोहताज

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chanakya Niti से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म