1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. वास्तु टिप्स: घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में कराएं ये रंग, मिलेगा गजब का लाभ

वास्तु टिप्स: घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में कराएं ये रंग, मिलेगा गजब का लाभ

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Dec 19, 2022 06:48 am IST,  Updated : Dec 19, 2022 09:17 am IST

वास्तु टिप्स: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि क्या दक्षिण-पूर्व दिशा में काले रंग का इस्तेमाल किया जा सकता है? अगर हां, तो क्यों किया जा सकता है और नहीं, तो क्यों नहीं किया जा सकता है ?

वास्तु टिप्स- India TV Hindi
वास्तु टिप्स Image Source : FREEPIK

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियम बताए गए हैं जिनका यदि पालन किया जाए तो आपको लाभ ही लाभ मिलेगा। यूं तो वास्तु में घर को लेकर भी कई नियम बताए गए हैं। अगर इनका पालन न किया जाए तो आपको जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन कई बार लोग घर की दीवारों पर पेंट करते समय वास्तु के नियमों को अनदेखा कर देते हैं जिसकी वजह से बाद में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर की दीवारों का रंग भी उस घर में रहने वाले लोगों पर असर डालता है? जी हां, आज हम आपको इस लेख के जरिए बताएंगे कि घर का रंग वास्तु के हिसाब से होना कितना जरूरी है। तो फिर देर किस बात कि, बिना समय गवाए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि क्या दक्षिण-पूर्व दिशा में काले रंग का इस्तेमाल किया जा सकता है, अगर हां, तो क्यों किया जा सकता है और नहीं, तो क्यों नहीं किया जा सकता है ? काले रंग का तत्व पानी है। पानी लकड़ी का पोषक है। दक्षिण-पूर्व दिशा में थोड़ी-बहुत मात्रा में काला रंग करवाने से दक्षिण-पूर्व से जुड़े तत्वों को मदद मिलेगी। 

 अगर जीवन में व्यापार एकदम रुक गया हो, विकास हो ही ना रहा हो और बड़ी बेटी परेशान हो, आप के कमर या कुल्हे में कोई तकलीफ हो गई हो तो दक्षिण-पूर्व दिशा के एकदम निचले हिस्से में थोड़ा-सा काला रंग करवाने से चीजों में सुधार होने लगता है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म