1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: वास्तु के अनुसार इन 5 चीजों को गिफ्ट में देना अशुभ, रिश्ते में बढ़ सकती हैं दूरियां

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार इन 5 चीजों को गिफ्ट में देना अशुभ, रिश्ते में बढ़ सकती हैं दूरियां

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : May 09, 2025 09:04 am IST,  Updated : May 09, 2025 09:04 am IST

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का जिक्र मिलता है जिन्हें गिफ्ट में देना शुभ नहीं माना जाता। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देंगे।

Vastu Tips- India TV Hindi
वास्तु टिप्स Image Source : META AI

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजों का उल्लेख है जो हमारे जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती हैं। इसी तरह वास्तु में ये भी बताया गया है कि उपहार में हमें क्या चीजें नहीं देनी चाहिए। वास्तु के अनुसार, इन चीजों को गिफ्ट में देने से रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं या अलगाव की स्थिति भी पैदा हो सकती है। इसके साथ आर्थिक पक्ष पर भी इन चीजों को गिफ्ट देने से बुरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में। 

1. पर्स

वास्तु के अनुसार किसी को पर्स उपहार में आपको कभी नहीं देना चाहिए। पर्स गिफ्ट देने से आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। पर्स में आप अपना धन संचित करते हैं, ऐसे में अगर आप किसी को पर्स या बटुआ देते हैं तो आपका संचित धन भी बेवजह खर्च हो सकता है। 

2. काले रंग की चीजें

काले रंग की चीजें भी वास्तु के अनुसार गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए। काले रंग के वस्त्र, घड़ी और जूते-चप्पल उपहार में देने रिश्तों पर बुरा असर देखने को मिल सकता है। इसलिए रिश्तों में मजबूती और सामंजस्य लाना चाहते हैं तो काले रंग की चीजों को गिफ्ट में देने से बचें।

3. मोती

मोती आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है। हालांकि, वास्तु के अनुसार मोती को गिफ्ट में देना अशुभ माना जाता है। मोती को आसुओं का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में अगर आप किसी को इसे उपहार में देते हैं तो आपके भी और उस व्यक्ति के जीवन में भी नकारात्मकता छा सकती है। इससे आपका रिश्ता भी खराब हो सकता है।  

4. रुमाल

रुमाल हर कोई अपने पास रखता है, लेकिन कभी भी किसी को रुमाल आपको गिफ्ट नहीं करना चाहिए। वास्तु के अनुसार, रुमाल गिफ्ट देने से भी रिश्ते खराब होते हैं। 

5. परफ्यूम

परफ्यूम एक ऐसी चीज है जिसे अक्सर लोग अपने करीबियों को गिफ्ट में दे देते हैं। हालांकि वास्तु में परफ्यूम को गिफ्ट में देना शुभ नहीं माना जाता। इसकी वजह से आर्थिक तंगी का सामान आपको करना पड़ सकता है। परफ्यूम गिफ्ट देने से आपको शुक्र भी कमजोर होता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

ये भी पढ़ें:

9 मई को गुरु-चंद्रमा का नवपंचम योग, इन 4 राशियों को दिलाएगा बड़ा लाभ

किसने लगाया था सबसे पहले सिंदूर, कैसे शुरू हुई परंपरा? इन धार्मिक शास्त्रों में है इसका जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म