1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर के मेन गेट से ही आती है सुख-समृद्धि, जो बदल सकता है किस्मत, जानिए वास्तु नियम और शुभ दिशा

Vastu Tips: घर के मेन गेट से ही आती है सुख-समृद्धि, जो बदल सकता है किस्मत, जानिए वास्तु नियम और शुभ दिशा

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Nov 28, 2025 01:39 pm IST,  Updated : Nov 28, 2025 01:39 pm IST

Vastu Tips for Main Door: वास्तु शास्त्र में घर का मुख्य द्वार बहुत महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि यहीं से सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। हालांकि, घर में सुख-समृद्धि और शांति के लिए सही दिशा, सफाई और कुछ विशेष नियमों का पालन करना जरूरी है । जानें मेन गेट से जुड़े वे जरूरी वास्तु टिप्स।

Vastu Tips for Main Door- India TV Hindi
मेन गेट से जुड़े जरूरी वास्तु टिप्स Image Source : FREEPIK

Vastu Tips for Main Door: घर एक बार बनता है और इसे वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार बनाना हर तरह से व्यक्ति के परिवार के लिए लाभकारी माना गया है। वास्तु के अनुसार घर के हर कोने या वहां रखी चीजों से एनर्जी जुड़ी होती है, जो पॉजिटिव या नेगेटिव हो सकती है। विशेष रूप से मुख्य द्वार, जिसे घर की ऊर्जा का प्रवेश द्वार कहा जाता है। अगर मेन गेट सही दिशा में हो और वास्तु नियमों का पालन किया जाए, तो परिवार में खुशहाली, स्वास्थ्य और समृद्धि बढ़ती है। ऐसे में जानिए घर के मुख्य द्वार से जुड़े महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स।

सही दिशा का चयन जरूरी

  1. वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बहुत महत्व है। मुख्य द्वार को हमेशा शुभ दिशा में रखा जाना चाहिए। माना जाता है कि मेन गेट उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में होना सबसे शुभ होता है। 
  2. इसके अलावा दक्षिण-पूर्व दिशा भी अनुकूल मानी गई है। हालांकि दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में मुख्य द्वार बनवाना अशुभ माना जाता है, क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ सकता है।
  3. मुख्य द्वार पर हमेशा साफ-सफाई बनी रहनी चाहिए, क्योंकि गंदगी सकारात्मक ऊर्जा को रोकती है। मुख्य दरवाजे पर नेम प्लेट लगाना शुभ माना जाता है, लेकिन इस पर धूल जमने न दें। 
  4. साथ ही दरवाजा हमेशा अंदर की ओर खुलना चाहिए, जो प्रगति और स्वागत का प्रतीक माना जाता है।

मुख्य द्वार पर न रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मेन गेट के आस-पास जूते-चप्पल, कूड़ेदान या झाड़ू नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से नकारात्मकता बढ़ती है और घर में अशांति आ सकती है। दो पल्लों वाला दरवाजा लगाना ज्यादा शुभ माना जाता है, क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा को आसानी से अंदर आने देता है।

पॉजिटिविटी बढ़ाने के उपाय

शाम को मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना अत्यंत शुभ होता है। इसके साथ ही स्वस्तिक का चिन्ह बनाना और तुलसी का पौधा रखना भी सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। दहलीज बनवाना भी नकारात्मक ऊर्जा को घर में प्रवेश करने से रोकने का प्रभावी उपाय माना गया है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:  सिल्वर जूलरी पहनने से पहले जानें क्या कहता है ज्योतिष, इन राशियों के लिए धन हानि के संकेत, आ सकता है कोई भारी संकट

मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें ये 5 उपाय, श्री हरि विष्णु-मां लक्ष्मी की कृपा मिलेगी और दूर होंगी सारी परेशानियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म