1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: तिजोरी के पास भूलकर भी ना रखें ये चीज, नहीं आएगा धन और बढ़ेगा दुर्भाग्य

Vastu Tips: तिजोरी के पास भूलकर भी ना रखें ये चीज, नहीं आएगा धन और बढ़ेगा दुर्भाग्य

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Ritu Tripathi
 Published : Aug 21, 2022 07:29 am IST,  Updated : Aug 21, 2022 07:29 am IST

Vastu Tips for Money: वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारी तिजोरी की दिशा ही नहीं बल्कि उसके आस पास रखे सामान का भी हमारी धन संपत्ति पर बड़ा असर पड़ता है।

Vastu Tips for Money- India TV Hindi
Vastu Tips for Money Image Source : INDIA TV

Highlights

  • ऑफिस और घर में जरूर याद रखें ये नियम
  • कभी नहीं आएगी पैसों की किल्लत

Vastu Tips for Home: वास्तु शास्त्र में हमारे घर और ऑफिस को लेकर कुछ ऐसे नियम बताए जाते हैं जो हमारी मेहनत का बेहतर फल दिलाने में मदद करते हैं। कई बार हम जाने अनजाने में ऐसी गलतियां कर जाते हैं जो हमारे दुर्भाग्य का कारण बन जाती हैं। ऐसे में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए पैसे और संपन्नता से जुड़े वास्तु के कुछ खास नियम...

तिजोरी के पास ना रखें झाड़ू 

आज हम आपको उन चीज़ों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो घर या बिजनेस में धन को आने से रोककर दुर्भाग्य को बढ़ाती हैं। सबसे पहले बात तिजोरी के पास या उसके पीछे रखी झाड़ू के बारे में। जिस तिजोरी या अलमारी में आप अपने पैसे या पूंजी रखते हैं और उसी के पीछे अगर झाड़ू भी रखते हैं तो यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है। ऐसा करने से धन की हानि होती है। 

Vastu For Colors in House: रंगों से संतुलित करें अपने घर की हर दिशा, खूब बरसेगा पैसा

किचन में ना रखें दवाई 

इसके अलावा अगर घर के लोगों के स्वस्थ रहने की कामना करते हैं तो भूलकर भी किचन में दवाई का बॉक्स नहीं रखना चाहिए। किचन में दवा रखना वास्तु दोष लाता है। इससे परिवार के सदस्यों की सेहत पर असर पड़ता है। उनके स्वास्थ्य में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। 

Vastu Shastra: मेहनत करने पर भी नहीं मिलता फल, रहता है जेब खाली? ऐसे दूर करें वास्तुदोष

खुला ना रखें बाथरूम का दरवाजा 

इसके साथ ही घर में बाथरूम व शौचालय के दरवाज़ों को आवश्यकता न होने पर खुला नहीं छोड़ना चाहिए। इन्हें यूज़ करने के बाद तुरंत बंद कर दें। अन्यथा इससे घर और बिजनेस में लगातार पैसों का नुकसान होता रहता है।

Vastu Shastra : खाली दीवार की ओर बैठने पर संकटों से घिर जाता है व्यक्ति, जानिए क्या कहते हैं वास्तु नियम

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म