Thursday, February 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. चुंबक की तरह पैसों को खींचता है ये पौधा, आज ही ले आएं घर, जान लें इससे जुड़े फायदे

चुंबक की तरह पैसों को खींचता है ये पौधा, आज ही ले आएं घर, जान लें इससे जुड़े फायदे

Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey Published : Jan 20, 2023 07:51 am IST, Updated : Jan 20, 2023 10:58 am IST

यूं तो मनी प्लांट का पौधा हर घर में पाया जाता है। वास्तु के अनुसार ये पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन इस पौधे को लगाते समय हमेशा वास्तु का ध्यान रखना चाहिए वरना इससे आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

Vastu Tips for Money Plant- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Vastu Tips for Money Plant

Vastu Tips for Money Plant: आपने कई घरों में मनी प्लांट (Money Plant) का पौधा देखा होगा। यह प्लांट न केवल आपके घर की सुदंरता बढ़ाता है बल्कि वास्तु के अनुसार भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इसे लगाने से घर में कभी भी पैसे की कमी नहीं होती साथ ही यह भी कहा जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट का पौधा होता है वहां आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही उस घर में हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वास्तु में इसे सुख-समृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है।

हालांकि कई बार लोग घर में मनी प्लांट का पौधा लगाते समय कुछ गलतियां कर देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इन गलतियों की वजह से आपको नुकसान भी हो सकता है। जी हां, वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का पौधा लगाने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। अगर उनका पालन किया जाए तो यह पौधा कई गुना ज्यादा लाभ पहुंचा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कैसे कुछ उपाय करके आप इस पौधे से अपना भाग्य चमका सकते हैं। साथ ही जानिए इससे इसको लगाने के सही तरीकों के बारे में। 

  1. मनी प्लांट का पौधा लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि इस पौधे की पत्तियां जमीन में नहीं छूनी चाहिए। वरना इससे घर से धन हानि की संभावना बढ़ जाती है। 
  2. अगर मनी प्लांट की पत्तियां सूख गई हैं या फिर वह पीली हो गई हैं तो इसे तुरंत बदल दें। क्योंकि इसके पत्तों का मुरझाना या सफेद हो जाना अशुभ माना जाता है।
  3. कभी भी अपने घर का मनी प्लांट किसी और को न दें और न ही किसी बाहरी व्यक्ति को छूने दें। ऐसा करने से आपके घर की बरकत चली जाएगी। साथ ही घर की सुख समृद्धि भी खत्म हो सकती है। 
  4. अगर आपके घर में लगा मनी प्लांट जमीन की तरफ फैल रहा है तो ऐसा न होने दें। अगर ऐसा हो रहा है तो मतलब है कि आपका धन फिजुल चीजों में खर्च हो रहा है। इसलिए आप किसी रस्सी या डंडे की मदद से मनी प्लांट को ऊपर की तरफ बांध लें। ऐसा करने से पैसों में बढ़ोत्तरी होगी।
  5. वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को कभी भी पश्चिम या फिर उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इससे आपके स्वास्थ पर नकारात्मक असर पड़ सकता है साथ ही आपके घर के सदस्य बीमार हो सकते हैं।
  6. मनी प्लांट को हमेशा ही दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, यह दिशा शुभ माना जाता है। इस दिशा में पौधा इसे रखने से व्यक्ति की किस्मत खुल जाती है। साथ ही घर में सकारात्मकता आती है।
  7. वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट का लेन-देन करना भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से शुक्र ग्रह नाराज हो जाते हैं जिससे व्यक्ति को धन हानि का सामना करना पड़ता है। 

डिस्क्लेमर - ये आर्टिकल जन सामान्य सूचनाओं और लोकोक्तियों पर आधारित है। इंडिया टीवी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

ये भी पढ़ें - 

वास्तु टिप्स: अगर घर का मेन गेट उत्तर दिशा में है तो जरूर करें ये काम, नहीं आएगी नेगेटिविटी

घर की बुरी नजर को उतार सकता है मोर पंख, जानें नकारात्मक ऊर्जा को कम करने वाले इसके 3 टोटके

वास्तु टिप्स: घर की उत्तर-पूर्व दिशा में बिल्कुल भी न रखें ये चीजें, वरना हो सकते हैं कंगाल

 

 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म

Advertisement
Advertisement
Advertisement