1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: वास्तु के मुताबिक किस दिशा में सिर रखकर सोना अच्छा होता है? जानिए यहां

Vastu Tips: वास्तु के मुताबिक किस दिशा में सिर रखकर सोना अच्छा होता है? जानिए यहां

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Mar 03, 2023 11:00 am IST,  Updated : Mar 03, 2023 11:01 am IST

Vastu Tips: वास्तु के मुताबिक, पूर्व और पश्चिम दिशा में सिर कर के सोने से हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है? जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से सोने के लिए सही दिशा के बारे में।

VASTU TIPS- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में अहम योगदान है। अगर हम वास्तु के नियमों का पालन करें तो हमारी बहुत सी समस्याओं का समाधान हो सकता है। ऐसे ही वास्तु शास्त्र में सोने को लेकर भी कई बातें लिखी गई हैं। हम ऐसे ही किसी भी दिशा में सिर रखकर नहीं सो सकते हैं। गलत दिशा में सिर रखने से हमारी सेहत प्रभावित हो सकती है। तो चलिए आज वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि कौनसी दिशा में सिर रखकर सोना अच्छा और बुरा होता है।

वास्तु शास्त्र में आज हम बात करेंगे पूर्व और पश्चिम दिशा में सिर करके सोने के बारे में। वास्तु के अनुसार, पूर्व दिशा में सिर करके सोना अच्छा रहता है, जबकि पश्चिम दिशा में सिर करके कभी नहीं सोना चाहिए। 

वास्तु के मुताबिक, पूर्व दिशा में सिर यानि पश्चिम दिशा में पैर करके सोना स्वास्थ्य के लिहाज से अच्छा होता है। दरअसल, सूरज पूर्व दिशा की ओर से निकलता है और उसकी सबसे पहली किरण पूर्व दिशा में ही देखने को मिलती है इसीलिए इस दिशा में सिर करके सोने से सुबह की पहली किरण आपके सिर पर ही आती है। परिणामस्वरुप, आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होता है, जबकि इस दिशा में पैर करके सोने से आपके मस्तिष्क तक उचित ऊर्जा नहीं पहुंच पाती है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

आमलकी एकादशी के दिन करें आंवला का ये खास उपाय, जीवन में मिलेगा ऐश्वर्य और मनचाहा जीवनसाथी

Amalaki Ekadashi 2023: आमलकी एकादशी में क्यों है आंवले पेड़ का इतना महत्व? जानिए पूजा विधि

रंगभरी एकादशी पर बन रहे हैं 3 शुभ संयोग, इस दिन शिव-गौरी की पूजा से पूरी होगी हर मनोकामना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म