1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. वास्तु टिप्स: घर की किस दिशा में सीढ़ियां बनवाना अधिक शुभ? तुरंत जानें यहां वरना भंग हो जाएगी परिवार की सुख-शांति!

वास्तु टिप्स: घर की किस दिशा में सीढ़ियां बनवाना अधिक शुभ? तुरंत जानें यहां वरना भंग हो जाएगी परिवार की सुख-शांति!

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Sushma Kumari
 Published : Jun 16, 2023 10:51 am IST,  Updated : Jun 16, 2023 10:56 am IST

Vastu Tips: मशहूर ज्योतिष आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं वास्तु के अनुसार घर की किस दिशा में सीढ़ियां बनवानी चाहिए।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : PEXELS

Vastu Tips:  जब भी घर बनता है तो वास्तु का विशेष ध्यान रखा जाता है, इससे हमें लाभ होता है। यदि घर बनाते वक्त वास्तु की सभी बातों का ध्यान रखा जाए तो आप कभी भी किसी भी चीज से परेशान नहीं होंगे। फिर वो आर्थिक स्थिति हो या मन को मिलने वाली शांति सभी चीजें सामान्य चलती हैं। दरअसल, वास्तु शास्त्र में घर की साज-सज्जा को लेकर कई नियम बताए गए हैं अगर इन नियमों का पालन किया जाए तो आपको जीवन में आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है। इससे घर में पॉजिटिविटी भी फैलती है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सीढ़ियों के बारे में।

हमारी जिंदगी में सीढ़ियों का बहुत महत्व है। आमतौर पर हमें जब भी किसी को तरक्की या सफलता का उदहारण देना होता है तो सबसे पहले सीढ़ियों का नाम जरूर लिया जाता है, उनका उदाहरण दिया जाता है। सीढ़ियों की तरह हमारी सफलता भी ऊंचाई पर पहुंचती रहे इसलिए वास्तु शास्त्र में सीढ़ियों के सही दिशा में होने व अन्य उपाय भी बताएं गए हैं। 

इस दिशा में बनवाएं सीढ़ियां

घर या ऑफिस में सीढ़ियां बनवाते समय सबसे पहले जगह का ही चुनाव किया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या ऑफिस में सीढ़ियों के लिए दक्षिण, पश्चिम या फिर नैत्रत्य दिशा का चुनाव करें।  इन दिशाओं का चुनाव करने से आपके घर में धन-सम्पदा का वास होता है और आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें - 

घर के किचन में आज ही लगाएं इस रंग की तस्वीर, बनी रहेगी मां अन्नपूर्णा की कृपा, कभी खाली नहीं होगा अन्न का भंडार

मेहंदीपुर बालाजी का प्रसाद घर क्यों नहीं लाया जाता है? यहां जाने से पहले जान लीजिए मंदिर से जुड़े जरूरी नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म