1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. वास्तु टिप्स: घर के आग्नेय कोण को इस रंग से करवाएं पेंट, बदल जाएगा भाग्य

वास्तु टिप्स: घर के आग्नेय कोण को इस रंग से करवाएं पेंट, बदल जाएगा भाग्य

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 15, 2022 06:49 am IST,  Updated : Dec 15, 2022 06:50 am IST

Vastu Tips: हर कोई अपना कमरा अपने पसंद के रंग से पेंट करवाता है। लेकिन वास्तु के अुनसार रंग का चुनाव करना बेहतर होता है। तो आइए आज जानते हैं कि घर के किस कोण को कौनसे रंग से रंगवाना चाहिए।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: घर की दीवारों में अगर रंग भर दिया जाए तो उसमें एक जान सी आ जाती है। खिलखिलाती दीवारों को देखकर हर किसी का दिल खिल उठता है। लेकिन घर की हर दिशा की दीवार का रंग का चुनाव वास्तु के मुताबिक करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इनका अलग-अलग अर्थ बताया गया है। तो वास्तुशास्त्र में आज आचार्य इंदु प्रकाश से जानें आग्नेय कोण में विभिन्न रंगों के इस्तेमाल की। 

आग्नेय कोण का तत्व काष्ठ यानि लकड़ी है। इसका संबंध व्यापार और विकास से है। शरीर में इस दिशा का प्रभाव नितम्ब पर पड़ता है। अगर आपके नितम्बों में कोई कष्ट है तो आग्नेय कोण के वास्तु सुधार और सही रंग पर ध्यान देना चाहिए। इस दिशा का नैसर्गिक रंग, हरा है। इस दिशा में हरा रंग करवाने से इस दिशा संबंधी तत्वों के सही परिणाम प्राप्त होते हैं। 

गर्मी के महीनों की शुरुआत में इस दिशा में रंग करवाना सबसे अच्छा रहता है। आग्नेय कोण का सहायक तत्व वायु है, जो अग्नि को जलने में मदद करता है। सामान्यतया इस कोने में रसोईघर या ड्राइंगरूम बनाने की व्यवस्था करनी चाहिए। परिवार की बड़ी बेटी का संबंध घर की इसी दिशा से है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

जानें कब है साल 2022 की आखिरी अमावस्‍या? पितृ पक्ष के लिए ये दिन माना जाता है ख़ास, जानें महत्व

Dhanu Sankranti: धनु संक्रांति के दिन ये उपाय करने से 'सूर्य' की तरह चमक उठेगी रूठी हुई किस्मत

Shaniwar Upay: शत्रु को हराने के लिए शनिवार के दिन करें कोयले और काले तिल से जुड़ा ये उपाय, शनिदेव होंगे प्रसन्न, मिलेगी तरक्की

वास्तु टिप्स: एक सिग्नेचर पलट सकती है आपकी किस्मत, बिंदुओं की संख्या तय करती है आपकी आर्थिक स्थिति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म