1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घोड़े की नाल को यहां रखने से मिलेगी शनि के प्रकोप से मुक्ति और धन-वैभव से भर जाएगा घर

Vastu Tips: घोड़े की नाल को यहां रखने से मिलेगी शनि के प्रकोप से मुक्ति और धन-वैभव से भर जाएगा घर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 30, 2022 09:25 pm IST,  Updated : Oct 30, 2022 09:25 pm IST

Vastu Tips: घोड़े की नाल बड़ी शुभ मानी जाती है। घर में घोड़े की नाल रखने से कई लाभ होते हैं। आइए जानते हैं इसे घर में कहां रखना चाहिए।

घोड़े की नाल - India TV Hindi
घोड़े की नाल Image Source : INDIA TV

Vastu Tips: घोड़े की नाल घर में सुख, संपत्ति और सौभाग्य लेकर आते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो घोड़े की नाल आपकी किस्मत का दरवाजा खोल सकती है। इसे घर में रखने से जीवन की तमाम कठिनाइयां, परेशानियां और नकारात्मकता दूर होती है। इसकी वजह से आपके घर में शांति और चारों तरफ पॉजिटिविटी फैली रहती है, तो अगर आपको भी घर में शांति और बैंक में अथाह पैसे चाहिए तो घोड़े की नाल को अपने घर में ज़रूर रखें। 

क्या होती है घोड़े की नाल?

लोहे से बनी घोड़े की नाल को उनके पैरों में पहनाया जाता है, जिससे वो आसानी से चल और दौड़ सकें। ये नाल घोड़े के पंजों के बीच में ठोकी जाती है। इनकी नाल दो तरह की होती हैं। पहली यू आकार की और दूसरी उल्टी यू आकार की।

दरवाजे के बाहर रखें

घोड़े की नाल को घर के दरवाजे की चौखट के बाहरी ओर रखना शुभ माना जाता है। इससे घर में शांति और सकारात्मकता का प्रवेश होता है। घोड़े की नाल को उत्तर-पश्चिम वाले दरवाजे की चौखट पर रखना चाहिए। वैसे यू आकार की घोड़े की नाल ही चौखट पर रखें, लेकिन अगर उल्टे यू आकार की नाल रख रहे हैं तो उसके ऊपर एक कांच भी लगाना चाहिए।

Chhath Puja 2022: आज छठ पूजा में सूर्य को संध्या अर्घ्य देते समय भूलकर भी न करें ये गलती, वरना नहीं मिलेगा आशीर्वाद

धन दौलत बढ़ाने के लिए ऑफिस में रखें

व्यापार में तरक्की के लिए अपने कार्यस्थल के दरवाजे पर यू आकार की घोड़े की नाल लगाना चाहिए। घोड़े की नाल से सफलता मिलती है। इससे पैसों की आवक बनी रहती है। दुकान के बाहर काले घोड़े की नाल लगाने से बिक्री बढ़ जाती है। 

शनि का प्रकोप होगा दूर

वास्तु शास्त्र के मुताबिक काले घोड़े की नाल लगाने से शनि का प्रकोप दूर हो जाता है। अगर आपके घर की खुशियों को जल्दी नजर लग जाती है तो घर के मुख्य दरवाजे पर काले घोड़े की नाल लगाना शुभ माना जाता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

ये भी पढ़ें - 

Kansa Vadh 2022: भारत का इकलौता गांव जहां होती है कंस की पूजा, जानें क्या है वजह

Vastu Tips: पलंग के ठीक सामने भूलकर भी ना लगाएं आईना, पूरी तरह बर्बाद हो सकती है जिंदगी

Vastu Tips: इस मंत्र का उच्चारण बदल देगा आपके आर्थिक हालात, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म