1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: तिजोरी की गलत दिशा बिगाड़ सकती है आपकी फाइनेंशियल स्थिति, जानें इसके रखने का सही तरीका

Vastu Tips: तिजोरी की गलत दिशा बिगाड़ सकती है आपकी फाइनेंशियल स्थिति, जानें इसके रखने का सही तरीका

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 13, 2022 07:36 am IST,  Updated : Dec 13, 2022 07:36 am IST

Vastu Tips: घर में तिजोरी का महत्व काफी अधिक होता है। लेकिन इसे रखने की सही दिशा को जानना बेहद जरूरी है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं तिजोरी को किस दिशा में रखना लाभकारी होगा।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: हर घर में एक जगह ऐसी होती है जिसका लोग काफी ध्यान रखते हैं। हम बात कर रहे हैं तिजोरी की जिसमें सभी अपनी कीमती चीजें रखते हैं। वास्तु में तिजोरी को लेकर भी दिशा निर्देश दिया गया है। अगर वास्तु के मुताबिक हम तिजोरी को रखें तो इसके कई लाभ सामने आते हैं। तो आइए वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं तिजोरी रखने का सही नियम।

तिजोरी हमारे लिए बड़ी खास होती है तो इसे रखने की जगह भी खास और बड़ी सोच- समझकर तय करनी चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि आप चाहें कितना ही पैसा कमा लें लेकिन फिर भी आपकी तिजोरी में बरकत नहीं होती। इस परेशानी से बचने के लिए तिजोरी को सही दिशा में रखना बहुत जरूरी है। तिजोरी को या तो दक्षिण दिशा की तरफ दीवार से सटाकर रखें, जिससे इसका मुंह उत्तर की ओर खुले या फिर पश्चिम दिशा में रखे जिससे यह पूर्व की ओर खुलेगी। 

शास्त्रों के अनुसार, उत्तर दिशा के स्वामी कुबेर और पूर्व दिशा में इंद्र देव का वर्चस्व माना जाता है। इन दोनों दिशाओं में तिजोरी का मुंह खुलने से पैसों की बढ़ोतरी होगी और परिवार में भी खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। लेकिन ध्यान रहे कि तिजोरी का मुंह दक्षिण दिशा की तरफ कभी भी न हो, क्योंकि ये दिशा यम की दिशा है और इस दिशा में तिजोरी का मुंह खुलना मतलब परेशानियों को बुलावा देना है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

घर की इस दिशा पर रखे ड्रैगन, रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत

सुबह के समय दिख जाए ये चीजें तो समझ लें खुलने वाली है किस्मत, कुबेर देव होंगे प्रसन्न

सूर्यदेव के धनु राशि में गोचर करने से इन राशियों को होगा बहुत नुकसान, हो जाएं अभी से सावधान

Somwar Upay: पैसों की तंगी ने आपको भी कर दिया है कंगाल, तो सोमवार के दिन पीपल के पेड़ से जुड़ा करें ये उपाय, मिलेगी अपार सफलता

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म