1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: चाहते हैं जीवन में खुशियां बनी रहे तो खाना खाते समय भूलकर न करें ये गलतियां

Vastu Tips: चाहते हैं जीवन में खुशियां बनी रहे तो खाना खाते समय भूलकर न करें ये गलतियां

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 11, 2023 06:45 am IST,  Updated : Apr 11, 2023 06:45 am IST

Vastu Tips: यूं तो हम कई चीजों को करते समय वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखते हैं लेकिन खाना खाते समय कई गलतियां कर जाते हैं। वास्तु में खाना कैसे खाया जाएं इसे लेकर भी कई अहम बातें बताई गई हैं, जिसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

VASTU TIPS- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में आज हम चर्चा करेंगे भोजन करते समय ध्यान रखने योग्य कुछ जरूरी बातों के बारे में। भोजन के दौरान भोजन की शुद्धता के साथ ही मन की शुद्धता और घर का अच्छा वातावरण बहुत महत्व रखता है और इसके लिए हमें भोजन करते समय और भोजन करने के बाद कुछ जरूरी बातों का ख्याल अवश्य ही रखना चाहिए। आज हम आपको उन सबके बारे में एक-एक करके बताएंगे।

खाना खाते समय इन बातों का रखें विशेष ख्याल

वास्तु के मुताबिक, सबसे पहली बात भोजन की थाली को कभी भी सीधे जमीन पर नहीं रखना चाहिए और खुद भी सीधे जमीन पर बैठकर नहीं खाना चाहिए। भोजन की  थाली को हमेशा किसी चटाई पर या टेबल पर आराम से रखकर ही भोजन करना  चाहिए और आपको भी भोजन करते समय किसी चटाई, आसन या फिर कुर्सी पर बैठना चाहिए। 

वास्तु के अनुसार, किसी को खाना परोसते समय खाने की थाली को एक हाथ से नहीं पकड़ना चाहिए। थाली को हमेशा दोनों हाथों से पकड़कर ही खाना परोसना चाहिए। इससे दूसरों के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहते हैं और जीवन में प्रसन्नता बनी रहती है। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा भोजन करते समय ध्यान रखने योग्य कुछ जरूरी बातों के बारे में। उम्मीद है आप वास्तु टिप्स को अपनाकर जरूर लाभ उठाएंगे।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Weekly Business Horoscope: इस हफ्ते बिजनेस में बरतनी होगी सावधानी, इन राशियों के लिए नहीं है शुभ संयोग

Weekly Love Horoscope: किसे मिलेगा पार्टनर से भरपूर प्यार और किसकी होगी लव मैरिज? जानिए अपना साप्ताहिक लव राशिफल

Shaniwar Upay: शनिवार को करें तेल और उड़द की दाल का ये अचूक उपाय, शनि की ढैय्या समेत इन परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म