1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. वास्तु टिप्स: पक्षियों की तस्वीरें लगाते समय कुछ बातों का रखें ध्यान, कदम चूमेगी कामयाबी

वास्तु टिप्स: पक्षियों की तस्वीरें लगाते समय कुछ बातों का रखें ध्यान, कदम चूमेगी कामयाबी

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 10, 2022 07:37 am IST,  Updated : Dec 13, 2022 06:43 am IST

पक्षियों की तस्वीरें हमारे लिए कैसे पॉजिटिव रिजल्ट्स लेकर आती हैं। आज वास्तु टिप्स में हम इसी पर बात करेंगे। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि पक्षियों की तस्वीरें कैसे और किस तरह का लगाएं।

Vastu Tips- India TV Hindi
Vastu Tips Image Source : FREEPIK

वास्तु टिप्स: हमारी सफलता और असफलता के पीछे मेहनत के साथ कई चीजों का अहम योगदान होता है। कई बार लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए बहुत की मेहनत करते हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें मनचाही कामयाबी नहीं मिलती है। दरअसल, हमारी जिंदगी में वास्तु काफी महत्वपूर्ण रखता है। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम अपनी आसपास की चीजों को वास्तु के अनुसार रखें। वास्तु शास्त्र में हर चीजों को रखने का नियम बताया गया है। तो आइए आज वास्तु शास्त्र में आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि पक्षियों की तस्वीरें कैसे हमारे लिए सकरात्मकता लाती है। 

जिन लोगों को मेहनत और लगन से काम करने के बाद भी सफलता या प्रसिद्धि नहीं मिल पाती, उन्हें अपने घर में पक्षियों की तस्वीर लगानी चाहिए। वास्तु के अनुसार पक्षियों को शुभ माना जाता है। जहां पक्षी होते हैं वहां का वातावरण अपने आप ही आनंनदित हो जाता है। वास्तु के मुताबिक, पक्षियों की तस्वीर अथवा मूर्ति घर में रखने से सकरात्मक ऊर्जा का निवास होता है और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। ऐसा करने से आपकी सफलता के योग बनने शुरू हो जाते हैं। 

सफलता और प्रसिद्धि के लिए पक्षियों की तस्वीर को पूर्व दिशा में लगाना सबसे अच्छा होता है और फिनिक्स पक्षी की तस्वीर हो तो और भी अच्छा है, क्योंकि फिनिक्स पक्षी सफलता प्रदान करने वाली ऊर्जा, प्रसिद्धि और विकास का प्रतिनिधित्व करता है। इस पक्षी की तस्वीर अथवा मूर्ति घर के दक्षिणी भाग में रखने से सफलता के रास्ते में आ रही कठिनाईयों से बाहर निकलने में आसानी होती है। यह व्यक्ति को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की उर्जा प्रदान करती है। लेकिन वास्तविकता में फिनिक्स पक्षी कोई पक्षी नहीं है बल्कि ये एक कल्पानाकृति है जिसे सफलता का एक रूप माना जाता है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Shaniwar Upay: शत्रु को हराने के लिए शनिवार के दिन करें कोयले और काले तिल से जुड़ा ये उपाय, शनिदेव होंगे प्रसन्न, मिलेगी तरक्की

वास्तु टिप्स: एक सिग्नेचर पलट सकती है आपकी किस्मत, बिंदुओं की संख्या तय करती है आपकी आर्थिक स्थिति

Vastu Tips: पैसों से जुड़ी इन गलतियों को भूलकर भी न दोहराएं, वरना जेब हो जाएगी हमेशा के लिए खाली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म